एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: काशीपुर में सूर्या रोशनी फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर फटा, 1 की मौत, कई घायल, मचा हड़कंप

Udhamsingh Nagar : बृहस्पतिवार लगभग 11:00 बजे हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया. इस दौरान हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन कर्मचारी घायल हो गए.

उत्तराखंड न्यूज़: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में उस समय हड़कम्प मच गया, जब यहां सूर्या रोशनी लिमिटेड फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर फट गया. इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन कर्मचारी घायल हो गए. सभी घायलों को आनन फानन में काशीपुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों को देखने के लिए पहुंचे कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने डॉक्टरों से बातचीत कर सभी घायलों को अच्छा इलाज उपलब्ध करने के निर्देश दिये.

बता दें कि उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में स्थित सूर्य रोशनी लिमिटेड फैक्ट्री में बृहस्पतिवार लगभग 11:00 बजे हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया. इस दौरान हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन कर्मचारी घायल हो गए. हादसे के सभी घायलों को उप जिला अस्पताल काशीपुर में घायलों को भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा हैं. हादसे की जानकारी मिलने के कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, सीएमओ डॉ के के अग्रवाल सहित तमाम अधिकारी पहुंचे. वहीं मृतक श्रमिक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद श्रमिक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है.

हादसे पर सीएम ने जताया दुख

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यदि किसी घायल को उपचार हेतु उच्च चिकित्सालय भेजना पड़े तो तुरंत भेजा जाए.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सूर्या रोशनी लिमिटेड फैक्ट्री में हादसे के घायल कर्मचारियों से मुलाकात करने कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी नितिन भदोरिया पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि काशीपुर की सूर्य रोशनी लिमिटेड फैक्ट्री में हाइड्रोजन के एक सिलेंडर से ब्लास्ट हुआ था. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 10 श्रमिक घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद सीएम साहब द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी घायलों को अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जाए. इसके साथ डॉक्टरों की लगातार प्रयास कर रही है. पत्रकार के सवालों का जवाब देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि पूरे प्रकरण के सम्बन्ध में डीएम एक जांच टीम का गठन करें उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही  अन्य फैक्ट्रियों की जांच की जाएगी, ताकि इस तरह के हादसे दोबारा ना हो.

धमाके बाद छा गया अंधेरा  

श्रमिक अलोक रावत ने बताया कि जब वह स्टोर के बाहर खड़े होकर काम कर रहा था. इसी दौरान 11 बजे के आसपास ब्लास्ट हो गया था. हादसे के बाद से कान में सीटी बज रही है. धमाके के कारण आंखों के आगे अंधेरा छा गया था. हादसे के बाद हमें पहले डिस्पेन्सरी ले गए और उन्होंने के बाद हमें यहां अस्पताल ले आए.

फ़िलहाल स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है,आगे इस तरह की घटना न हो इसके लिए तकनीकी टीम से सभी फैक्ट्रियों का सर्वे कराया जाएगा.

(उधमसिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget