एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर हिंसा के आरोपी मुख्तार बाबा पर कसा शिकंजा, बाबा बिरयानी समेत कई प्रॉपर्टी जब्त

Kanpur News: मुख्तार बाबा को पिछले साल कानपुर में तीन जून को हुई हिंसा के लिए धन मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 175 दिनों के बाद दिसंबर में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

Baba Biryani Kanpur: कानपुर (Kanpur) में अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के तहत ‘बाबा बिरयानी’ दुकान के मालिक की पॉश बेकनगंज इलाके में एक व्यावसायिक तीन मंजिला इमारत सहित दो संपत्ति को जब्त कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सबसे पहले वाणिज्यिक परिसर की जब्ती की प्रक्रिया पूरी की और मुख्तार बाबा (Mukhtar Baba) के आवासीय भवन ‘दारुल-मौला’ पर नोटिस लगाया, जो लगभग 400 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है.

एक अधिकारी ने कहा कि आवासीय भवन में रहने वालों को अपना किराया सरकार को जमा करने के लिए कहा गया है. जिलाधिकारी (डीएम) विशाल जी अय्यर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जब्ती की कार्रवाई के दौरान दोनों जगहों पर अत्यधिक संख्या में पुलिस और प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) की तैनाती की गई थी.

शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

डीएम विशाल जी अय्यर ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया, ‘‘हमने शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के तहत ‘बाबा बिरयानी’ दुकान के मालिक मुख्तार उर्फ बाबा की कई करोड़ रुपये मूल्य की व्यावसायिक परिसर सहित दो संपत्ति जब्त की है.’’ अय्यर ने कहा, ‘‘दोनों इमारतें शत्रु संपत्ति के अधीन हैं, जिसे खरीदा या अतिक्रमण नहीं किया जा सकता है. ऐसी संपत्ति प्रशासन के कब्जे में रहती हैं.’’ उन्होंने कहा कि व्यावसायिक इमारत में बाबा बिरयानी, बाबा स्वीट और बाबा लस्सी की दुकानें हैं.

डीएम ने कहा कि लखनऊ से शत्रु संपत्ति के संरक्षक एवं सहायक संरक्षक द्वारा वाणिज्यिक भवन को जब्त करने और आवासीय भवन पर कब्जा करने के लिए पत्र जारी किया गया था. मुख्तार बाबा को पिछले साल कानपुर में तीन जून को हुई हिंसा के लिए वित्तपोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 175 दिनों के बाद दिसंबर के मध्य में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था. मुख्तार की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को धन मुहैया कराने और चंद्रेश्वर हाता खाली कराने की साजिश में शामिल होने के आरोप में की गई थी. 

ये भी पढ़ें- Lucknow News: राहुल गांधी की सजा को लेकर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget