एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में हिस्ट्रीशीटर को घर से बुलाकर उतारा मौत के घाट, जेल से लौटे युवक पर बरसाईं गोलियां

Kanpur News: भोलू सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी पूर्व पार्षद मन्नू रहमान का भाई था. उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री रही है. भोलू ठेले पर कपड़े बेचने का काम करता था और कुछ दिन पहले जेल से लौटा था.

Kanpur News: यूपी के कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीब पूर्व पार्षद मन्नू रहमाने के भाई भोलू उर्फ सैफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड के बाद पूरे शहर में सनसनी मच गई है. भोलू उर्फ सैफ कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. परिजनों का कहना है कि उसके पास किसी का फोन आया था जिसपर बात करते हुए वो बाहर चला गया और फिर उसे गोली मार दी गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

ये घटना मूल गंज थाना क्षेत्र की है. खबर के मुताबिक भोलू सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी पूर्व पार्षद मन्नू रहमान का भाई था. उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री रही है. भोलू ठेले पर कपड़े बेचने का काम करता था और कुछ दिन पहले ही एक मामले में सजा काटकर जेल से लौटा था. पुलिस इस गोलीकांड के पीछे आपसी लेन-देन को बड़ी वजह बता रहा है. 

कुछ समय पहले ही जेल से आया था भोलू

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात को भोलू के पास किसी का फोन आया था, फोन पर वो किसी से बहस भी कर रहा था, जिसके बाद उसे बाहर बुला लिया गया. रात करीब दस बजे भोलू मूल गंज के चौबे गोला चौक पहुंचा. जहां उसकी फिर आरोपी शख्स से बहस होने लगी. इस बीच आरोपी एक-दो हवाई फायर किए और फिर उसके पेट में गोली मार दी. गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. 

इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

पुलिस के मुताबिक इस गोलीकांड में सलमान काणा और उसके कुछ साथियों के नाम सामने आए हैं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. झगड़ा क्यों हुआ ये बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है. 

ये भी पढ़ें- New Parliament Building: नई संसद भवन के उद्घाटन पर बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया, पहलवानों और विपक्षी दलों को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget