एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter: तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ विकास दुबे का अंतिम संस्कार

कुख्यात अपराधी विकास दुबे का अंतिम संस्कार कानपुर में कर दिया गया है. इस दौरान उसकी पत्नी मौजूद रही. विकास के पिता ने कहा है जो हुआ ठीक हुआ.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे का देर शाम भैरव घाटी स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया. पोस्टमार्टम करने वाले एक डॉक्टर ने बताया दुबे के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में जो भी सामने आया है, इस बारे में पुलिस को बता दिया गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी जल्द सौंप दी जाएगी.

विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया. इस बीच, पुलिस ने दुबे के रिश्तेदार दिनेश तिवारी को उसका शव लेने और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए मनाया. बाद में सबको कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार के लिए भैरव घाट ले जाया गया, जहां विद्युत शवदाह गृह में उसकी अंत्येष्टि की गई. इस दौरान घाट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. विकास की पत्नी रिचा दुबे ने कहा कि जिसने गलती कि उसे सजा मिली. विकास दुबे की मां ने पोस्टमार्टम केंद्र पर आने से इंन्कार कर दिया था लेकिन वह भी अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहीं. विकास के पिता ने कहा है जो हुआ ठीक हुआ.

इससे पहले शुक्रवार सुबह यूपी एसटीएफ की टीम विकास को उज्जैन से कानपुर ला रही थी, लेकिन शहर से सचेंडी थाना क्षेत्र में सुबह काफिले की एक गाड़ी पलट गई. एसटीएफ के मुताबिक इस दौरान विकास पिस्टल छीनकर भाग निकला. जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हो गया. तीन गोलियां उसकी छाती में और एक बांह में लगी. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एसटीएफ के चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि उसे आत्मसमर्पण को कहा गया था लेकिन उसने पुलिस पर गोलियां चलाई थीं.

Kanpur Encounter: तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ विकास दुबे का अंतिम संस्कार

विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था. विकास को मुखाग्नि उसके बहनोई ने दी जो चौबेपुर के शिवली गांव का बताया जा रहा है. बेटे ने मुखाग्नि क्यों नहीं दी, पुलिस ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा.

यह भी पढ़ें:

Vikas Dubey Encounter: विकास ने रियल एस्टेट से लेकर सियासत तक में आजमाए हाथ, बना करोड़ों का मालिक

विकास दुबे एनकाउंटर पर मायावती की मांग, पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget