एक्सप्लोरर

कानपुर देहात में युवक से तमंचे की नोंक पर 1.80 लाख की लूट, पुलिस को देख कार छोड़कर बदमाश फरार

Kanpur Dehat Crime News: कानपुर देहात में एक युवक को बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई. फिलहाल पूरे मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है.

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में शराब की दुकानों से कलेक्शन कर बैंक में 1 लाख 80 हजार रुपये जमा करने जा रहे युवक से बदमाशों ने लूटपाट की. युवक को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कैश लूट लिया और फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित ने तुरंत घटना की सूचना को पुलिस को दी. 

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक्टिव हो गई है. पुलिस ने कुछ ही देर में बदमाशों को घेर कर पस्तर कर दिया. हालांकि पुलिस को देखकर बदमाश अपनी कार छोड़कर मौके से भाग निकले. अब पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. 

कार छोड़कर भागे बदमाश
बदमाशों के हौसलों की मिसाल दी जाए या पुलिस के सतर्कता की, दोनों ही नहले पर दहला साबित हो रहे हैं. अक्सर पुलिस वारदात होने के घंटों बाद आने के लिए जानी जाती है. दरअसल, कानपुर देहात जिले के रूरा शिवली रोड पर तीन शराब की दुकानों से पैसों का कलेक्शन कर बैंक जा रहे एक युवक को कार सवार कुछ बदमाशों ने रोक लिया.

युवक कुछ सोचता इससे पहले ही बदमाशों ने बीच सड़क पर तमंचा दिखाकर उससे 1 लाख 80 हजार रुपये कैश लूटकर फरार हो गए. इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. लूट की सूचना मिलते ही पुलिस भी एक्टिव हो गई. 

पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया. हालांकि पुलिस बदमाशों को पकड़े उससे पहले वे कार छोड़कर मौके से फरार हो गए. पीड़ित युवक अमित शर्मा ने बताया कि वह शराब की दुकानों से कलेक्शन करके कैश को बैंक में जमा करने जा रहा था, तभी पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे कुछ दूर चलने के बाद सड़क पर रोक लिया. 

पीड़ित अमित शर्मा ने बताया कि बदमाशों ने उसे बीच सड़क पर रोक कर तमंचा दिखाया, जिससे वह डर गया. इसके बाद वे सारा पैसा लेकर फरार हो गए, जाते-जाते बदमाशों ने उसके सिर तमंचे का बट भी मारा.  

बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित
कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि घटना के बाद सूचना पुलिस एक्टिव हो गई थी और लुटेरों की तलाश में जुट गई. पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वायरलेस से आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया और सफेद कार से भाग रहे लुटेरों की तलाश में टीम गठित कर दी.

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि लुटेरे कानपुर देहात के बॉर्डर को पार नहीं कर पाए थे कि इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया. पुलिस का खतरा देखकर बदमाश मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए. पुलिस बदमाशों की कार के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें: अमित शाह के जिस बयान पर मचा है बवाल उस पर CM योगी ने दिया रिएक्शन, PM मोदी की पोस्ट की शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget