एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat News: बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर है सपेरा समाज, सीएम योगी से मदद की उम्मीद

सड़क, आवास और शिक्षा के अभाव में नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखनेवाले लोग सांप बिच्छू पकड़ कर पेट पालने को मजबूर हैं. समाज के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुरु भाई मानते हैं.

Kanpur Dehat News: सपेरा समाज आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित होकर नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर है. आलम ये है कि समाज के लोग वन्यजीव को पकड़ कर पेट पालते हैं. कानपुर देहात के रुरा नगर वार्ड नं 2 अंबेडकर नगर में सपेरा समाज का पुश्तैनी निवास है. लगभग 300 आबादी वाला समाज बदहाली पर आंसू बहा रहा है. वार्ड में जाने के लिए 300 मीटर दूर वाहन खड़ा कर पैदल कच्चे रास्ता से गुजरना होगा. सपेरा समाज की लड़की की बारात आने पर दूल्हे को पैदल ही आना पड़ता है.

सपेरा समाज के साथ कबतक होता रहेगा छलावा?

समाज के लोग वर्ष 1993 से झोपड़ियों का हाउस टैक्स नगर पंचायत को अदा कर रहे हैं. बच्चों को बचपन से ही सांप बिच्छू पकड़ने की कला सिखाई जाती है. सपेरा ईरान नाथ बताते हैं कि समाज के लोगों को आज तक एक भी आवास नहीं मिला. डीएम, सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों के दफ्तर में फरियाद की लेकिन आश्वासन के नाम पर छलावा किया गया. पांच साल पहले अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रमाण पत्र तो दिला दिया गया लेकिन आवास आज भी मुहैया नहीं कराया गया. नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखने का दावा करने सपेरा समाज के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुरु भाई बताते हैं.

Gaziabad Circle Rate 2022: गाजियाबाद में अब संपत्ति खरीदना हुआ मंहगा, जानिए- कितना बढ़ा सर्किल रेट

क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुनेंगे फरियाद?

गुरु गोरखनाथ की आराधना के लिए सपेरा बस्ती में गोरखनाथ जी का मंदिर बनाया है. लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उम्मीद थी. शायद मुख्यमंत्री समाज के लिए कुछ विकास कराकर नयी दिशा देंगे. लेकिन अब लगता है कि कोई सुनने वाला नहीं है. बीन बजा कर जीवन यापन कर रहे समाज की बदहाली पर एडीएम वित्त से बात की गई. उन्होंने बताया कि बदहाल 36 परिवार का मामला संज्ञान में आया है. प्रशासनिक टीम गठित कर दी गई है और मौके पर निरीक्षण भी करवाया गया है. बहुत जल्द परिवार के लोगों को मूलभूत सुविधा और आवास की व्यवस्था दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

Amethi News: अमेठी में Smriti Irani के खिलाफ Congress का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget