एक्सप्लोरर

Amethi News: अमेठी में Smriti Irani के खिलाफ Congress का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने यह प्रदर्शन सोनिया गांधी के साथ स्मृति के नोंकझोंक को लेकर किया और उनके इस्तीफे की मांग की.

UP News: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के बीच लोकसभा में हुई नोकझोंक को लेकर कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अमेठी (Amethi) जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया. अमेठी कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह और पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में ले लिया. 

हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजे गए कांग्रेस कार्यकर्ताक

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही अमेठी जिला मुख्यालय पर एकत्रित होने लगे और पार्टी कार्यालय में सभा के बाद गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग पर यातायात बाधित करते हुए स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग करने लगे. उन्होंने बताया कि यातायात को बाधित देखकर प्रशासन ने मनाने का प्रयास किया और इसके बाद दीपक सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. उन्हें तीन बसों से पुलिस लाइन भेज दिया गया. 

आखिर क्यों बदले-बदले से नजर आ रहे हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, इन तस्वीरों से समझिए

कानून-व्यवस्था बनाने के लिए हिरासत में लिया - SP

पुलिस अधीक्षक (अमेठी) इलामारन ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग पर यातायात बाधित कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया. उन्होंने कहा कि लोगों को आने-जाने में हो रही भारी परेशानी को देखते हुए पुलिस ने मजबूरन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. कांग्रेस का आरोप है कि लोकसभा में गुरुवार को स्मृति ईरानी समेत बीजेपी के कई सांसदों एवं मंत्रियों ने सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया तथा ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि उन्हें (सोनिया को) चोट भी लग सकती थी. गौरतलब है कि अमेठी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का संसदीय क्षेत्र है, जहां उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था.

ये भी पढ़ें -

Gaziabad Circle Rate 2022: गाजियाबाद में अब संपत्ति खरीदना हुआ मंहगा, जानिए- कितना बढ़ा सर्किल रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget