एक्सप्लोरर

Kanpur: बिजली का कनेक्शन लगाते ही केबल काट ले जाते हैं चोर, 7 साल से चोरों से परेशान है कानपुर का यह स्कूल

कानपुर देहात का एक स्कूल चोरों के आतंक के कारण बिजली की कमी की समस्या से जूझ रहा है. चोरों का ऐसा आतंक है कि बिजली का कनेक्शन लगाते ही वे केबल चुराकर भाग जाते हैं.

UP News: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के प्राथमिक स्कूल (Primary School) में चोरों ने ऐसा आतंक मचा रखा है कि जिसका असर मासूम बच्चों पर पड़ रहा है. चोर यहां बिजली के मीटर (Electric Meter) से केबल के तार काटकर ले जाते हैं जिससे बच्चों को बिना पंखे के गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ती है. चोरों से परेशान होकर शिक्षक और छात्रों ने बिना बिजली के रहने की आदत डाल ली है. बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के संज्ञान में यह मामला आया और उन्होंने इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है.

बिजली का कनेक्शन जोड़ते ही काट ले जाते हैं तार

मामला कानपुर देहात के कुढ़वा प्राथमिक स्कूल का है जो कि कई सालों से चोरों के आतंक से परेशान है. चोर स्कूल में लगे बिजली कनेक्शन के मीटर से केबल काट कर चुरा लेते हैं और दूसरे दिन जब स्कूल खुलता है तो यहां बच्चों को बिना पंखे की हवा के पढ़ाई करनी पड़ती है. पिछले सात साल से इस स्कूल में यही नजारा देखने को मिल रहा है. कई बार तो शिक्षक खुद अपने पैसों से केबल खरीद कर कनेक्शन लगवाया है लेकिन ऐसा लगता है कि चोरों ने स्कूल में बिजली न आने देने की कसम खा रखी है.  हालांकि शिक्षकों और बच्चों दोनों ने बिना बिजली के रहने की आदत डाल ली है.

चोरों से हार चुका है अब स्कूल प्रशासन

इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया, 'लंबे समय से इसी तरीके से जब भी बिजली का तार सरकारी पोल से जोड़ा जाता है तो बिजली उस दिन तो आती है लेकिन जैसे ही स्कूल बंद करके हम लोग चले जाते हैं और दूसरे दिन आते हैं तो यहां पर बिजली का तार गायब मिलता है.'  कई बार उन्होंने अपने पैसों से बिजली के तार को लगवाया है. लगातार हर रोज बिजली के तार चोरी होने से शिक्षक अब हार चुके हैं और बिना बिजली के ही पढ़ाने का मन बना लिया है और बच्चे भी इस परिस्थिति में ढल गए हैं.

Ghaziabad News: पढ़ाई से बचने के लिए छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस को कहा- मुझे जेल भेज दो...

शिक्षा विभाग स्कूल में लगाएगा सीसीटीवी

स्कूल की सीलिंग में लगा छत में पंखा सिर्फ एक नुमाइश का समान बन कर रहा गया है. स्कूल में हो रही समस्या के संबंध में जब कानपुर देहात की बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है. काफी लंबे समय से समस्या देखी जा रही है लेकिन अब जल्द ही इस समस्या का निदान किया जाएगा. स्कूल में बिजली चोरी को देखते हुए अब चोरों से बचने के लिए स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. बिजली के तार को अंडरग्राउंड करके उसे चोरी से बचाने का प्रयास किया जाएगा. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

Kanpur News: कानपुर के नानाराव पार्क में 1 सितंबर से एंट्री पर लगेगी फीस, नगर निगम के फैसले से भड़की सपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget