एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जेपी नड्डा का दावा- यूपी की जनता ने BJP की सरकार बनाने का मन बनाया है, अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप

JP Nadda: भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से आतंकवाद को लेकर भी कई सवाल किए और कहा कि वो यूपी की जनता को जवाब दें.

JP Nadda On Akhilesh Yadav: भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गोरखपुर (Gorakhpur) में चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जबर्दस्त तरीके से हमलावर दिखे. जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी और सुरक्षा का हवाला देते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए. नड्डा ने आरोप लगाया कि आतंकियों को पनाह देने, उनके केस वापस लेने वाले और आंतकी के पिता को घर बुलाने वाले अखिलेश, यूपी की जनता को जवाब दें.

सपा पर हमलावर हुए जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि गोलघर गोरखपुर में 22 मई 2007 को सीरियल ब्लास्ट हुए थे. इसके बाद 23 नवम्बर 2007 को अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी में कचहरी ब्लास्ट हुये थे. इंडियन मुजाहिद्दीन, हरकत उल जिहाद और हरकतउल मुजाहिद्दीन संगठन ने इसकी जिम्‍मेदारी ली थी. इसमें दो लोग पकड़े गए थे. 26 अप्रैल को इन सारे केस को अखिलेश ने वापस लिया और इसे सामाजिक सद्भाव बताया. ये कैसा सामाजिक सद्भाव है. हाईकोर्ट ने इसे रोक दिया. आतंकवादियों को आजीवन कारावास की सजा हुई.

आतंकवाद को लेकर पूछा सवाल
बीजेपी अध्यक्ष ने 31 दिसंबर 2007 और 1 जनवरी 2008 की सुबह सीआरपीएफ कैंप पर अटैक का जिक्र किया और कहा कि 7 परिवार की माताएं और बहने विधवा और परिवार अनाथ हो गया. यूपी एसटीएफ ने बिहार के रहने वाले शहाबुद्दीन को पकड़ा. अखिलेश ने उनको भी माफी दी. इसे भी हाईकोर्ट ने रोका. अखिलेश इसका जवाब दें. अखिलेश को माफी मांगने से काम नहीं चलेगा. जिन लोगों ने संविधान की शपथ लेकर आतंकवादियों की रक्षा की. इसका वे जवाब दें. अहमदाबाद में 70 मिनट में 6 ब्लास्ट हुए. यूपी के मोहम्मद सैफ जिसे फांसी हुई, उसके पिता अखिलेश के साथ क्यों दिखते हैं. आतंकवादी उन्हें इतने प्रिय क्यों हैं.

योगी सरकार के काम गिनाए

जेपी नड्डा ने योगी सरकार की तारीफ की और कहा कि 5 साल में योगी के नेतृत्व में यूपी का खूब विकास हुआ है. भाजपा की सरकार ने यूपी में जो विकास के कार्य किये हैं, यूपी की जनता ने एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बनाया है. धारा 370 को कश्मीर से समाप्त किया. अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है. तीन तलाक के दंश और अभिशाप से आजाद करा दिया. इस्लामिक देशों में भी तीन तलाक नहीं था. लेकिन हमारा देश 13वीं शताब्दी में लेकर चल रहा था. जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में 50 लाख से ज्यादा मकान बन चुके हैं.

बीजेपी सरकार ने लोगों को घर दिए

नड्डा ने कहा कि इस बार एक करोड़ 60 लाख मकान 48 हजार करोड़ से बनेंगे. 18 हजार गांव को बिजली से जोड़ दिया. 2.5 करोड़ लोगों को बिजली सौभाग्य योजना के तहत पहुंची है. राशन मोदी-योगी जी की डबल इंजन की सरकार ने दिया है. इज्जतघर बने हैं. अटल मेडिकल विश्वविद्यालय बन चुका है. यहां पर एम्‍स खोलने की बात कही थी. अखिलेश ने विधायकों के दबाव में जमीन नहीं दी. खाद कारखाना चालू हो गया है. ये इस बात को बताता है कि डबल इंजन की सरकार का क्या फर्क पड़ता है.

अखिलेश पर लगाया ये आरोप

जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में 15 और अब 59 मेडिकल कालेज यूपी में हैं. निःशुल्क वैक्सीनेशन ने देश को बचाया है. अखिलेश ने यूपी की जनता के साथ मजाक किया है. ये मानवता के साथ मजाक है. मोदी टीका और योगी टीका बताकर यूपी की जनता को गुमराह किया. उनके परिवार में भी सबने लगवाया है कि नहीं. उन पर चार्ज लगाता हूं. वे आएं तो पूछिये, 175 करोड़ वैक्सीनेशन लग चुका है. इसमें यूपी नंबर एक पर है. 3 करोड़ 80 लाख लोगों के घर जल पहुंचेगा. 80 लाख घर बनेंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Election: 'मन की बात' के जरिए BJP की बूथ जीतने की तैयारी, जेपी नड्डा ने बनाई ये रणनीति

UP Election 2022: कांग्रेस नेता Imran Pratapgarhi का PM Modi पर शायरना तंज, हिजाब मुद्दे पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget