एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: चुनाव के बीच इस पार्टी ने सपा से तोड़ा नाता, BJP को समर्थन देने का ऐलान

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन के दल समाजवादी पार्टी को झटका लगा है. अब एक और पार्टी ने राज्य में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब तीन चरणों की वोटिंग बची हुई है. लेकिन इस वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जनवादी पार्टी ने सपा से अपना नाता तोड़ लिया है. इसका एलान जनवादी पार्टी ने वाराणसी में मंगलवार को किया. इस दौरान बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया गया है. 

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार को वाराणसी में थे. इस दौरान संजय सिंह चौहान ने उनसे मुलाकात कर समर्थन देने का ऐलान किया है. इस मुलाकात की तस्वीरें भूपेंद्र चौधरी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की. हालांकि अभी तक जनवादी पार्टी सपा के समर्थन में नजर आ रही थी. लेकिन अब बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है.

Lok Sabha Election 2024: BJP को राजा भैया और धनंजय सिंह का समर्थन क्यों जरूरी? क्या हुई है डील

समर्थन देने का ऐलान
भूपेंद्र चौधरी ने इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'आज जनपद वाराणसी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों से प्रभावित राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनवादी पार्टी के संजय सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया. भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने के लिए जनवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन.'

गौरतलब है कि पीएम मोदी के नामांकन में एनडीए में शामिल सभी दल के प्रमुख या उनका बड़ा नेता मौजूद रहा. इसके जरिए उन्होंने विपक्ष के सामने एकता की बड़ी तस्वीर दिखाई. पीएम के नामांकन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शामिल हुए.

इसके अलावा असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, हरदीप पुरी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, यूपी में एनडीए के घटक लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, पशुपति पारस आदि की मौजूदगी रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget