एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत पर हमले के बाद किसान नेताओं ने चिल्ला बॉर्डर पर किया धरना प्रदर्शन, लगा जाम

दिल्ली नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया. इसके चलते जाम की स्थिति बन गई. वहीं, राकेश टिकैत पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की.

नोएडा: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर राजस्थान में हमले की घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित किसानों ने राजधानी दिल्ली और यूपी के चिल्ला बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन कर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. किसानों का कहना है कि जबतक अरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तबतक हम यहां से नहीं उठेंगे. करीब एक घंटे से भी ज्यादा तक रोड को जाम रखा गया. वहीं, पुलिस के समझाने के बाद किसान मान गए और 24 घंटे का समय देकर कहा कि, अगर आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होती है, तो फिर वो इस बॉर्डर को जाम कर देंगे.

चिल्ला बॉर्डर पर लगा जाम

नोएडा सेक्टर 14ए नोएडा- दिल्ली को जोड़ने वाला चिल्ला बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया. किसानों का आरोप है कि, पुलिस राकेश टिकैत के ऊपर हमला करने वाले हमलावरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन हम 24 घंटे का समय और दे रहे हैं, अगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो फिर दोबारा हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होंगे और बॉर्डर को जाम करेंगे.

आपको बता दें कि, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिसबल ने स्थिति को संभाला. वहीं, अधिकारियों ने किसानों को समझाते हुए कहा कि आम रास्ते को बंद न करें, उनकी मांगों को माना जाएगा और किसानों की बात को जहां पहुंचाना होगा वहां तक जल्द पहुंचाएंगे.

किसान नेताओं को दी धमकी

वही, किसान नेताओं का कहना है कि, आज राजस्थान के अलवर में तांतापुर गोलचक्कर के पास किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर हमला हुआ, ये बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किया है. उनकी गिरफ्तारी और न ही कोई कार्रवाई अभी तक हुई. इसी को लेकर हमने आज बॉर्डर को जाम किया था, लेकिन स्थिती को देखते हुए हमने फिलहाल इसे खोल दिया है. लेकिन 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है और टिकैत को जेड प्लस सुरक्षा नहीं देती है, तो फिर हम दिल्ली के सारे रास्ते जाम कर देंगे, साथ ही अगर टिकैत को कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी बीजेपी सरकार की होगी. हम पूरे भारत में हाहाकार मचा देंगे.

ये भी पढ़ें

UP: पंचायत चुनाव के लिये प्रयागराज में नामांकन, महिला उम्मीदवारों में दिखा जबरदस्त उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget