एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: इजरायल का समर्थन नहीं करने पर भड़के BHU के छात्र, AMU प्रशासन का पुतला जलाकर दी चेतावनी

Israel-Palestine Conflict: प्रदर्शनकारी एएमयू में छात्रों के फिलिस्तीन का समर्थन करने से नाराज थे. उन्होंने कहा कि इजरायल भारत का बेहद करीबी मित्र देश है. सरकार ने इजरायल के साथ एकजुटता दिखाई है.

Varanasi News: इजरायल-हमास के बीच जंग की आंच अब काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) पहुंच गई है. काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने इजरायल के समर्थन में प्रदर्शन किया. सिंह द्वार गेट पहुंचकर आज (10 अक्टूबर) दर्जनों छात्रों ने इजरायल के समर्थन में नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) प्रशासन का भी विरोध किया. उन्होंने पुतला दहन कर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया. प्रदर्शनकारी एएमयू कैंपस में छात्रों के फिलिस्तीन का समर्थन करने से नाराज थे.

इजरायल-हमास के बीच जंग की आंच BHU पहुंची

बीएचयू के छात्रों ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों का मार्च निकालकर फिलिस्तीन के प्रति समर्थन जताना भारत की नीति का उल्लंघन है. धरना प्रदर्शन में शामिल बीएचयू के छात्र विवेक सिंह ने बताया कि आतंकी संगठन हमास लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. इजरायल भारत का बेहद करीबी मित्र देश है. भारत सरकार ने गंभीर संकट में घिरे इजरायल के साथ एकजुटता दिखाई है. धार्मिक आधार पर किसी देश के समर्थन में एएमयू छात्रों का मार्च निकालकर नारेबाजी को स्वीकार नहीं किया जा सकता.

छात्रों ने एएमयू प्रशासन का किया पुतला दहन

उन्होंने कहा कि भारत के मित्र देश इजराइल पर आतंकी हमले का हमास जिम्मेदार है. काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र एएमयू में निकाले गए मार्च का विरोध करते हैं. इसलिए एएमयू प्रशासन का पुतला दहन किया गया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकाले जाने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि इजरायल हमेशा भारत के संकट में साथ खड़ा रहा है. केंद्रीय शिक्षण संस्थानों से ऐसी गतिविधियां होने के कारण भारत की वैश्विक छवि को भी नुकसान पहुंचेगा. इसलिए सभी भारतवासियों को एकस्वर में इजरायल पर आतंकवादी हमले के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है.

Shahjahanpur Firing: शाहजहांपुर गोलीकांड में नया मोड़, दूसरों को फंसाने के लिए हमलावर ने रची थी साजिश, ऐसे हुआ बेनकाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget