एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंडी सम्मेलन में 17 देशों से जुड़ेंगे प्रवासी, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में 12 जनवरी को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. सम्मेलन में चार अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे. सत्रों में कृषि एवं उद्यान, पर्यटन, उद्योग और कौशल विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 जनवरी को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में 17 देशों से 60 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इस एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे. आयोजन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य के विकास में भागीदार बनाना और निवेश व रोजगार के नए अवसर पैदा करना है.

सम्मेलन में चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे. इन सत्रों में कृषि एवं उद्यान, पर्यटन, उद्योग और कौशल विकास की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी. उद्योग सत्र में विनिर्माण, ऊर्जा, और स्टार्टअप में निवेश की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा. पर्यटन सत्र में हाॅस्पिटेलिटी और वेलनेस के अलावा एस्ट्रो टूरिज्म, हेली सेवाओं के माध्यम से राज्य को जोड़ने, पर्यावरणीय और वन्यजीव पर्यटन, और आयुष व वेलनेस पर चर्चा होगी. कृषि और उद्यान सत्र में हर्बल मेडिसिन और ऐरोमेटिक पौधों की खेती के अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. कौशल विकास सत्र में कौशल विकास और विदेशों में रोजगार के अवसरों पर बात की जाएगी.

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सचिवालय ने दिए निर्देश
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने आयोजन स्थल और शहर की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत-सत्कार के लिए संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति, परिवहन, प्रोटोकॉल, और यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

इस सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखंडियों से राज्य के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी. ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और पलायन को रोकने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा. आयोजन में प्रवासियों को अपने अनुभव और सुझाव साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पलायन की समस्या का समाधान खोजने में मदद मिल सके.

सम्मेलन में 17 देशों की होगी भागीदारी 
सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखंडियों की भागीदारी 17 देशों से होगी. यूएई से 19 प्रतिनिधि, जापान से 10 प्रतिनिधि, सिंगापुर से 4 प्रतिनिधि, न्यूजीलैंड से 3 प्रतिनिधि कनाडा, चीन, यूनाइटेड किंगडम, इंडोनेशिया, अमेरिका, वियतनाम और ओमान से दो-दो और जर्मनी, आयरलैंड, मलेशिया, नाइजीरिया और थाइलैंड से एक-एक प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में शामिल होंगे.

पर्यटन सत्र में राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने पर ध्यान दिया जाएगा. एस्ट्रो टूरिज्म, हेलीकॉप्टर सेवाओं से पर्यटन स्थलों को जोड़ने, पर्यावरणीय और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने, और आयुष व वेलनेस के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करने के लिए रणनीतियां बनाई जाएंगी.

सम्मेलन के जरिए उत्तराखंडियों को जड़ो से जोड़ने की कोशिश
सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति, खानपान, और स्थानीय हस्तशिल्प की विशेष झलक प्रस्तुत की जाएगी. यह न केवल प्रवासी उत्तराखंडियों को उनकी जड़ों से जोड़ने का प्रयास होगा, बल्कि राज्य के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा. बैठक में सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली, विनोद कुमार सुमन, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी सहित संबंधित विभागों के सचिव और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. सभी ने सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो.

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना है. हर्बल मेडिसिन, ऐरोमेटिक पौधों की खेती, पर्यटन, और उद्योगों के विकास के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करना और पलायन को रोकना प्रमुख लक्ष्य हैं. आयोजन को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से तैयार है.

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कदम है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस आयोजन से राज्य को पर्यटन, उद्योग और कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं प्राप्त होंगी. प्रवासी उत्तराखंडियों की भागीदारी से राज्य के विकास में एक नई गति मिलेगी, जिससे उत्तराखंड की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ से 3 दिन पहले देवकीनंदन ठाकुर की बड़ी मांग, कहा- बुलंद होगी हिन्दुओं की आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget