एक्सप्लोरर

कोहरे से न रुकेंगे रेल के पहिए, न होगा हादसा, भारतीय रेलवे ने यूपी के इस रूट पर शुरू की बड़ी तैयारी

UP News: सर्दियों में घने कोहरे के कारण अक्सर रेलवे की विजीबिलिटी कम होने के चलते कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन नई तकनीक से रेलवे को इस समस्या से समाधान मिल सकता है.

Kanpur Railway News: सर्दियां शुरू होते ही सफर करने वालों के ज़हन में  सफर की दूरी बढ़ती हुई दिखाइए देने लगती है. क्योंकि इन दिनों कोई भी सफर अपने निश्चित समय पर पूरा होना मुमकिन नहीं होता. हम बात कर रहे हैं भारतीय रेल की, जिससे सफर करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है, लेकिन यही रेल सर्दियां शुरू होते ही धीमी हो जाती है. घना कोहरा और धुंध के चलते विजिबिलिटी कभी कभी शून्य हो जाए है और कभी तो कुछ दिखाई न देने से हादसे भी बढ़ जाते हैं. लेकिन अब भातरीय रेल की ओर से एक सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है. जिससे दो फायदे होंगे एक तो कोहरे और धुंध की वजह से पायलट को देखने में स्टेशन या ट्रैक को समझने में कोई समस्या नहीं होगी तो दूसरी ओर इन सब वजह से होने वाले हादसों में भी रोकथाम होगी.

रेल यात्रा को सरल और सुगम बनाने के साथ यात्रियों की सुविधा ओर उनकी जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए भातरीय रेल लगातार काम करता चला आ रहा है. भातरीय रेल एंटी फॉग डिवाइस से कोहरे और रेल ट्रैक पर होने वाले बाधा को देख रही थी, लेकिन अब तीन लेयर में भारतीय रेल सुरक्षा कवच तैयार कर रहा है. जो जीपीएस से लैस होगा साथ ही रेल ट्रैक, सिग्नल ,इंजन सिस्टम शामिल है. जिस पर ये कवच काम करेगा ओर लोको पायलट को स्टेशन की वास्तविक दूरी, ट्रैक के स्थित के साथ किसी अनहोनी या साजिश का भी पता समय से पहले ही लग जाएगा. जिससे हादसे भी नहीं होंगे और पायलट को अपनी गाड़ी की स्पीड भी कम नहीं करना पड़ेगी जिसे सफर सुगम बना रहेगा.

कैसे करेगा सुरक्षा  सिस्टम काम
दअरसल भातरीय रेल को सुरक्षित करने के लिए ट्रेन प्रोटेक्शन डिवाइस ट्रेन के इंजन में पायलट के पास डैस बोर्ड पर लगा हुआ एक डिवाइस होगा. जिसमें रेड और ग्रीन इंडिकेटर होगा जो ट्रैक को साफ होंने पर इंडीकेट करेंगे साथ ही स्टेशन पर गाड़ी पहुंचते वक्त अच्छी विजिबिलिटी न होने के चलते स्टेशन से आगे चली जाती है, जोकि अब नहीं होगा क्योंकि ये पायलट को समय से पहले डिस्टेंस बता देगी जिससे निश्चित समय और डिस्टेंस पर गाड़ी रुक सकेगी साथ ही किसी खतरे को लेकर भी ट्रैक पर अगर कोई बाधा महसूस होती है तो रेलवे ट्रैक पर बिछाए गए इस कवच के जरिए जीपीएस पायलट को सिग्नल देने लगेगा जिससे पायलट गाड़ी को रोक सकता है और हादसे से बचा जा सकता है. जिसके चलते अब रेलवे इस कवच को इंजन, सिग्नल और ट्रैक पर बिछाने का काम में लग गई है ।

रेलवे की ये तकनीक यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करेगी
वहीं प्रयाग राज मंडल के सीपीआरओ शशिकांत ने बताया कि रेलवे हर रोज अपने यात्रियों की सुगमता और उनके सफर को सुरक्षित कर के लिए काम करता है. इस तकनीक से कोहरे में गाड़ियों की रफ्तार कम नहीं होगी और यात्री निश्चित समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे. फिलहाल इस सुरक्षा कवच को लगाने की तैयारी की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में आने वाले इन श्रद्धालुओं को नहीं लेना होगा रेल टिकट! भारतीय रेलवे कर रही बड़ी प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget