एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के दावे पर Indian Railway ने दिया जवाब, कहा- यह तथ्यात्मक रूप से गलत सूचना

Samajwadi Party Akhilesh Yadav ने Vande Bharat ट्रेन की उस खबर को साझा किया था जिसमें बताया कि ट्रेन को गोवा जाना था लेकिन वह कल्याण चली गई.

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र और राज्‍य सरकार पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं, ‘डबल ब्लंडर’ (दोहरी गलतियों वाली) की सरकार है.

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर वंदे भारत ट्रेन की उस खबर को साझा किया जिसमें बताया कि ट्रेन को गोवा जाना था लेकिन वह कल्याण चली गई. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है. भाजपा ने देश की गाड़ी को भी गलत पटरी पर डाल दिया है.’’


अखिलेश यादव के दावे पर Indian Railway ने दिया जवाब, कहा- यह तथ्यात्मक रूप से गलत सूचना

उनके इस पोस्ट पर रेलवे की मुंबई इकाई की ओर से जवाब आया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा गया- यह तथ्यात्मक रूप से गलत सूचना है. ट्रेन को रूट में किसी समस्या के कारण डायवर्ट किया गया था. ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशन यानी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से चली थी और पूर्व निर्धारित स्टेशन यानी मडगांव पर पहुंची थी.

गोवा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन दिवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण अपने नियमित मार्ग से भटकी
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी)-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दीवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण सोमवार सुबह अपने निर्धारित मार्ग से भटक गयी, जिसकी वजह से गोवा की यात्रा में 90 मिनट की देरी हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.कोंकण जाने वाली ट्रेनों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला दिवा-पनवेल रेलवे मार्ग पर पनवेल स्टेशन की ओर बढ़ने के बजाय एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजकर 10 मिनट पर कल्याण की ओर मुड़ गयी.  इस घटना के कारण मध्य रेलवे पर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हुई.

पीलीभीत एनकाउंटर के बाद गुरपतवंत पन्नू का धमकी भरा वीडियो वायरल, अब FIR दर्ज

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि यह घटना दिवा जंक्शन पर डाउन फास्ट लाइन और पांचवीं लाइन के बीच बिंदु संख्या 103 पर सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली में गड़बड़ी के कारण हुई.दिवा जंक्शन से कोंकण की ओर जाने वाली ट्रेनें नियमित मार्ग पर पनवेल स्टेशन जाती हैं.अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग से भटक गई, जिसके बाद वह कल्याण स्टेशन पहुंची और दिवा जंक्शन पर वापस लौटी, जिसके बाद उसने दिवा-पनवेल मार्ग पर मडगांव के लिए अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू की.नीला ने बताया कि ट्रेन को सुबह छह बजकर 10 मिनट से पौने सात बजे तक लगभग 35 मिनट के लिए दिवा जंक्शन पर रोका गया, उसके बाद रेल कल्याण की ओर रवाना हुई.

उन्होंने बताया, “ट्रेन पांचवीं लाइन से होते हुए लगभग सात बजकर चार मिनट पर कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची. इसे सात बजकर 13 मिनट पर छठी लाइन से होते हुए दिवा स्टेशन पर वापस लाया गया.”जून 2023 में शुरू की गई सीएसएमटी-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर रवाना होती है और उसी दिन दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर गोवा के मडगांव पहुंचती है.रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुंबई उपनगरीय स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली पर ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget