एक्सप्लोरर

Cyclone Tauktae: यूपी-उत्तराखंड में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी-उत्तराखंड में आज भी बारिश की आशंका जताई है. तेज बारिश की संभावना को देखते हुए यूपी में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड के भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

लखनऊ. पश्चिमी राज्यों में तबाही मचाने के बाद ताउते चक्रवाती तूफान का असर उत्तर भारत में भी देखा जा रहा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार से बारिश हो रही है. वहीं, यूपी और उत्तराखंड में आज भी बारिश के आसार है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में तो भीषण बारिश हो रही है.

यूपी में येलो अलर्ट जारी 
यूपी के कई इलाकों में बुधवार को लगातार बारिश होती रही. आज भी बारिश जारी रहने के आसार जताए जा रहे हैं. मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. बतादें कि बुधवार को राजधानी लखनऊ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. अभी भी बादल छाये हैं. 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश आज भी जारी रहेगी. सुल्तानपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि ताउते समुद्री तूफान का व्यापक असर अभी और पड़ने की संभावना है. उन्होंने कहा कि समुद्री तूफान के चलते और जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अभी 20 मई तक सुल्तानपुर और आसपास के जिलों में आसमान में छाए रहने के साथ ही बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं, भारी बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. मौसम में यह बदलाव 20 मई तक रहेगा.

उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर अलर्ट
उधर, उत्तराखंड के कई जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है. बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव है और दोनों मौसमी गतिविधियों के चलते बारिश होने का अनुमान है. मौसम विबाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है.

ये भी पढ़ें:

Cyclone Tauktae: चोट खाकर भी पानी में 19 घंटे तक तैरते रहे कर्मचारी, नहीं मानी हार, नौसेना ने ऐसे चलाया समंदर के जबड़े से जिंदगी छीनने वाला मिशन

चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर, दिल्ली में मई में रिकॉर्डतोड़ बारिश, 45 साल बाद इतने बरसे बादल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget