एक्सप्लोरर

IIT कानपुर के प्रोफेसर का दावा- फरवरी के अंत तक खत्म हो जाएगी कोरोना की तीसरी लहर

UP Corona Update:  कोरोना को लेकरआईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने भविष्यवाणी की है. कोरोना पर कई गई स्टडी के मुताबिक यूपी में 19 जनवरी से कोरोना की तीसरी लहर पीक पर पहुंच सकती है.

UP Corona Update: कोरोना को लेकर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने भविष्यवाणी की है. कोरोना पर की गई उनकी स्टडी के मुताबिक यूपी में 19 जनवरी से कोरोना की तीसरी लहर पीक पर पहुंच सकती है. जिसके बाद जिसके बाद प्रतिदिन 40 से 50 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं. इसके साथ ही उन्होने कहा कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिलेगी और फरवरी महीने के आखिरी में यूपी में तीसरी लहर खत्म हो जाएगी.
 
प्रो. मणींद्र अग्रवाल की भविष्यवाणी
मणींद्र अग्रवाल ने यूपी के अलावा देश के कई राज्यों पर ये अध्ययन किया है, उनके गणितीय मॉडल के मुताबिक देशभर में रोजाना 7 लाख केस देश भर में आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि यूपी में जो मामले सामने आए हैं उनमें 1% से भी कम मामले ऐसे हैं जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी हो. आपको बता दें कि प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर को लेकर जो दावे किए थे वो सभी सही साबित हुए थे. इसके साथ ही तीसरी लहर को लेकर भी उन्होंने जो अनुमान पेश किया था, वो सही साबित होता दिख रहा है.
 
कोरोना का हल्का संक्रमण हो रहा है
प्रो मणींद्र की माने तो ओमिक्रॉन ने जब फैलना शुरू किया तो हालात चिंतनीय थे, लेकिन पिछले एक हफ्ते में हर जगह के लोगों का निष्कर्ष निकाला गया जिससे पता चला कि इसबार केवल हल्का संक्रमण हो रहा है और टेस्टिंग के बजाय ट्रीटमेंट से इसकी रोकथाम की जा सकती है. यही नहीं अध्ययन में पता चला है कि दिल्ली, मुंबई में इसका पीक कब आया और कब खत्म हो गया, पता भी नहीं चला. फिलहाल इन शहरों से संक्रमितों की संख्या में भी भारी कमी देखने को मिली है. दिल्ली और मुंबई में पीक ना के बराबर देखने को मिला, अब यूपी, असम, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में पीक देखने को मिलेगा. 
 
यूपी में 19 जनवरी को पीक होगा
प्रो मणींद्र के मुताबिक यूपी और गुजरात में 19 जनवरी को कोरोना अपने पीक पर होगा. हरियाणा में 20 तारीख को, कर्नाटक में 23 जनवरी को, तमिलनाडु में 25 जनवरी और आंध्रप्रदेश में 30 जनवरी को कोरोना पीक पर होगा. उत्तर प्रदेश की बात करें तो कोरोना की लहर फरवरी के पहले हफ्ते तक रहने की संभावना है. कई राज्यों में फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में पीक खत्म भी हो जाएगी, ज्यादातर राज्यों में तीसरी लहर का अंत फरवरी के दूसरे हफ्ते तक हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget