एक्सप्लोरर

DM Aryaka Akhoury Profile: कौन हैं गाजीपुर DM आर्यका अखौरी? वायरल हो रहा Video, बिहार से जुड़ा है नाता

Aryaka Akhoury: माफिया मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी की गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी के साथ शनिवार को तीखी बहस हुई. इस बहस के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Gazipur DM Aryaka Akhoury: माफिया मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. इस वीडियो में गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी और मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी के तीखी बहस होते नजर आ रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स पोस्ट करके तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि इससे पहले भी कई मौकों पर आईएएस अधिकारी आर्यका अखौरी चर्चा में बनी रही हैं.

यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट अनुसार आईएएस अधिकारी आर्यका अखौरी का जन्म 14 दिसंबर, 1985 को हुआ था. वह बिहार के पटना की रहने वाली हैं. आर्यका अखौरी 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. आर्यका अखौरी बतौर गाजीपुर डीएम साल 2022 में जिम्मेदारी दी गई थी. बीते साल सितंबर में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसके बाद आर्यका अखौरी को बतौर गाजीपुरी डीएम जिम्मेदारी दी गई थी.

हालांकि गाजीपुर बतौर डीएम आईएएस अधिकारी आर्यका अखौरी का दूसरा जिला है. इससे पहले वह भदोही की जिलाधिकारी रह चुकी हैं. यह कोई पहली बार नहीं है जो डीएम आर्यका अखौरी अपने एक्शन को लेकर चर्चा में आई हैं. तब वह भदोही में गैंगस्टर और हथियारों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर चर्चा में थीं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में 30 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी पल्लवी पटेली की पार्टी

पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई
भदोही में पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ डीएम आर्यका अखौरी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी. इसके अलावा उन्होंने कई असलहों का लाइसेंस भी रद्द कर दिया था. उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कई बड़े कदम उठाए थे. इसके अलावा आईएएस आर्यका अखौरी तब भी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने सरकारी दफ्तर में जींस और टॉप पहनकर आने पर रोक लगा दी थी.

यह कदम भी उन्होंने भदोही डीएम रहते हुए उठाया था. वह वाराणसी और मेरठ में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी काम कर चुकी हैं. अब एक बार फिर तीखी बहस के बाद एफआईआर करने की चेतावनी देते हुए वह चर्चा में बनी हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget