एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, सामने आई हत्या की चौंकाने वाली वजह

UP Wife Murder: दंपति के तीन बच्चे भी हैं जो इस वारदात के समय स्कूल गए हुए थे. दोनों को बीच करीब 15 दिनों से झगड़ा चल रहा था. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

Mahoba Crime News: महोबा से हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां सात जन्मों की कसम खाने वाले पति ने अपने ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्शंस हत्या कर दी. इस वारदात से ग्रामीण इलाके में हड़कंप मच गया तो वहीं परिवार में मातम है. वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हत्या आरोपी पति की तलाश में जुट गई है.  

ये वारदात जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रिवई गांव की है. जहां रहने वाली 45 वर्षीय कौशल्या श्रीवास की उसके ही पति पप्पू श्रीवास ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था जिसके चलते दोनों के बीच 15 दिनों से विवाद चल रहा था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह विवाद हत्या की बड़ी वजह बन जाएगा. 

कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा

इस झगड़े में पशु बाड़े में दिनदहाड़े काम करने के दौरान अक्रोशित पति ने पास में रखी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी को लहूलुहान का डाला, जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. दिनदहाड़े हत्या की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम सहित चरखारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. जहां खून से लथपथ शव पड़ा मिला. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली है. 

15 दिनों से चल रहा था झगड़ा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वारदात को अंजाम देकर फरार हुए पति की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है. मृतका के 17 वर्षीय बेटे सुजान ने बताया कि मां और पिता के बीच घरेलू कलह को लेकर 15 दिनों से विवाद चल रहा था. किसी को नहीं पता था कि ये विवाद हत्या का रूप धारण कर लेगा. 

वारदात के समय पुत्र सुजान, दीपू और बेटी रक्षा स्कूल गए हुए थे. इस हत्या से परिजन और बच्चे सदमे में हैं. इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने कहा कि पति ने शक के चलते अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: 'बुलडोजर आज चलेगा या कल...', रेप केस में BJP विधायक की सजा पर अखिलेश यादव ने पूछा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget