एक्सप्लोरर

हाईवे के लुटेरों ने ड्राइवर-क्लीनर को अगवा कर लूट लिया आलू लदा ट्रक, पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार

अलीगढ़ से कानपुर के लिये निकले आलू लदे ट्रक को हाईवे के लुटेरों ने लूट लिया. ट्रक में 645 बोरा आलू लदा था. यही नहीं, बदमाशों ने 45 हजार रुपये भी लूट लिये. पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, पांच अभी भी फरार हैं.

एटा. एटा जनपद में नेशनल हाइवे 91 पर 22 सितंबर की रात में अलीगढ़ से कानपुर जा रहे आलू से भरे ट्रक को पिलुआ थाना के निकट 9 हथियार बंद लुटेरों ने तमंचों के बल पर लूट लिया था. एटा पुलिस ने आज लूटा हुआ ट्रक मय 645 बोरा आलू और 45 हजार रुपये, और लूट में प्रयोग हुई कार के साथ पुलिस मुठभेड़ के बाद बरामद कर लिया. पुलिस ने छह लुटेरों को छह तमंचों के साथ पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि पांच अन्य लुटेरे फरार हो गए जिनपर 25/25 हजार का इनाम घोषित किया गया है.

इस तरह दिया लूट को अंजाम

22 सितंबर की रात को एक ट्रक अलीगढ़ से कानपुर 645 बोरी आलू लादकर ले जा रहा था. जैसे ही ट्रक एटा जनपद में नेशनल हाइवे 91 पर पिलुआ थाना के पास पहुंचा, वैसे ही वहां पर सफारी कार से आये नौ हथियार बंद लुटेरों ने तमंचों के बल पर आलू से भरे ट्रक को मारपीट कर लूट लिया और ड्राइवर प्रेम शंकर, क्लीनर, सतीश और एक अन्य सुमित को हाथ पैर बांधकर गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए और इनको मिरहची थाना क्षेत्र में बाजरे के खेत मे फेंक गए. किसी तरह से ड्राइवर ने आस पास के खेत वालों को आवाज देकर मुक्त होकर पिलुआ थाना जाकर लूट की रिपोर्ट 392 आईपीसी के तहत दर्ज कराई. इसके बाद एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम, पिलुआ और कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की पुलिस को घटना के खुलासे में लगाया.

मुठभेड़ में धरे गये छह लुटेरें

इसी बीच आज एटा पुलिस ने एटा अलीगंज रोड पर एक भट्टे के पास से मुठभेड़ के बाद छह लुटेरों प्रभाकर मिश्रा, अरविंद सोलंकी, प्रवीण, धर्मेंद्र, देवेंद्र, और पवन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. इसी बीच 5 अन्य लुटेरे विपिन यादव, ऋषि मिश्रा, लोकेंद्र यादव, राजन यादव, बाबा यादव फरार हो गए. फरार अभियुक्तों पर एसएसपी ने 25/25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है. उनकी तलाश में पुलिस छापा मार रही है.

गैंग हाईवे पर करता था लूट

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा हुआ ट्रक, 645 बोरी आलू , 45000 रुपये, लूट में इस्तेमाल की गई कार और छह तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं. एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों का एक गैंग है, जो हाइवे पर ट्रक और अन्य वाहनों की लूट करता है. जिनका पुराना लूट और अन्य घटनाओं का आपराधिक इतिहास भी है. उन्होंने कहा कि अभियुक्तों से मुठभेड़ के बाद लूट का ट्रक, आलू, लूट में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गयी है. फरार अभियुक्तों पर 25/25 हजार का इनाम घोषित किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

यूपी सरकार के एक और मंत्री नंद गोपाल नंदी हुए कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget