एक्सप्लोरर

नैनीताल में छात्रा के साथ दुष्कर्म पर हाई कोर्ट का बयान, कहा- ध्वस्तीकरण नोटिस से सांप्रदायिक तनाव बढ़ा

Uttarakhand News: नैनीताल में 12 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म को लेकर हाई कोर्ट ने आरोपी के मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर स्थानीय नगर पालिका पर गुस्सा जाहिर किया. हाई कोर्ट ने इसपर काफी कुछ स्पष्ट किया.

Nainital News: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हाल ही में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय के एक बुजुर्ग व्यक्ति के मकान के ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी करने पर शुक्रवार को स्थानीय नगर पालिका अधिकारियों की खिंचाई की. मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर और न्यायमूर्ति रवींद मैठाणी की खंडपीठ ने कहा कि ऐसा नोटिस जारी करने से स्थिति और बिगड़ गई है. पीठ ने कहा कि ऐसे नोटिस आग बुझाने की बजाय आग में घी डालने का काम करते हैं.

छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी की पत्नी उच्च न्यायालय में यह मामला लेकर पहुंची थी. इस दौरान ध्वस्तीकरण नोटिस को ‘बुलडोजर न्याय’ बताते हुए कहा गया कि यह उच्चतम न्यायालय के आदेशों के विपरीत है. नैनीताल नगर पालिका ने आरोपी समेत 62 लोगों को ऐसे नोटिस जारी करने के लिए अदालत के सामने बिना शर्त माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि उन्हें वापस ले लिया जाएगा.

पहलगाम हमले को लेकर हाई कोर्ट ने क्या बोला? 
उच्च न्यायालय ने कहा कि, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की कार्रवाई उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवमानना है. पहलगाम में मारे गए नौसेना अधिकारी की पत्नी को उद्धृत करते हुए अदालत ने कहा कि, आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में मुसलमानों या कश्मीरियों पर गुस्सा नहीं निकाला जाना चाहिए.

अदालत ने कहा कि, नैनीताल के नागरिकों को उसके उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए और समुदाय या आरोपी पर अपना गुस्सा नहीं निकालना चाहिए. नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुए, जबकि नगर पालिका के दोनों अधिशासी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उच्च न्यायालय में पेश हुए.

नैनीताल शहर में भारी पुलिस बल तैनात
उस्मान नामक 60 वर्षीय एक बुजुर्ग द्वारा 12 साल की लड़की से कथित दुष्कर्म की घटना के सामने आते ही बुधवार रात को नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था और कुछ हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की थी .

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया. उन्होंने एक मस्जिद पर पत्थर भी फेंके. आरोपी की गिरफ्तारी से हालात कुछ नियंत्रण में आए लेकिन शहर में अब भी तनाव बना हुआ है और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है.

उच्च न्यायालय ने यह भी पूछा कि कोतवाली के इतने नजदीक क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव के दौरान इतना नुकसान कैसे हो सकता है? हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को आरोपी को पॉक्सो अदालत ले जाते समय उस पर गुस्साए वकीलों द्वारा हमले की कोशिश करने पर भी अदालत ने पूछा कि पहले से क्षेत्र की घेराबंदी क्यों नहीं की गई.

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर महापंचायत में मेरठ से आ रहे किसान, बोले- धरती लाल कर देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget