एक्सप्लोरर

आफत की बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, लैंडस्लाइड से कई हाई-वे बंद

उत्तराखंड में बीते दस दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने आम शहरी की दिक्कतें बढ़ा दी हैं. यही नहीं, राजमार्गों से आने वाले बाहरी लोगों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Heavy Rain in Uttarakhand: उत्तराखंड में पिछले दस दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. अभी भी 30 जुलाई तक मौसम विभाग ने अधिकतर इलाकों में भारी तो कई हल्की बारिश और कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है. यानी कि अभी भी आफत की बारिश से राहत नहीं मिलेगी.

बद्रीनाथ हाइवे जगह-जगह बंद कई लिंक मार्गों का संपर्क टूटा

लगातार हो रही बारिश से बद्रीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित है. बारिश की वजह से बद्रीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में कल देर रात से बंद है, जिसे खोलने का काम किया जा रहा है. उधर केदारनाथ हाईवे पर भी पांच जगहों पर मलबा आने से सड़कें बाधित हैं. रुद्रप्रयाग में भी बारिश का दौर जारी है. दो दिनों से लगातार बारिश होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सिरोबगड़ में कल रात से पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं. वहीं, केदारनाथ हाईवे भी कई जगहों पर बंद चल रहा है. रुद्रप्रयाग में आफत की बारिश जमकर बरस रही है. 

बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. बारिश से बद्रीनाथ हाई-वे की पहाड़ियां जगह जगह दरक रही हैं. सिरोबगड़ डेंजर जोन पर मलबा और बोल्डरों की बरसात हो रही है. यहां पर बारिश की तरह बोल्डर गिर रहे हैं. बोल्डरों की बरसात ऐसी हो रही है कि हाईवे को खोलने का समय भी नहीं मिल पा रहा है. दोनों ओर से दो-दो जेसीबी मशीन लगी हैं, लेकिन हाईवे को खोलने में दिक्कत हो रही हैं. बद्रीनाथ हाईवे सिरोबगड़ के अलावा शिवनन्दी एवं घोलतीर सहित तीन स्थानों पर भारी मलबा आने से बंद है. केदारनाथ हाईवे भटवाड़ी सैण, सौडी, बांसवाड़ा, रामपुर और सोनप्रयाग सहित 5 स्थानों में मलबा और बोल्डर आने से बंद चल रहा है. ग्रामीण लिंक मार्ग भी जगह-जगह बंद हो गए हैं. राजमार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है.


आफत की बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, लैंडस्लाइड से कई हाई-वे बंद

चीला मार्ग पर पड़ने वाली नदी के उफान से 80 गांवों से टूटा सम्पर्क

ऋषिकेश चीला मार्ग पर पड़ने वाली बरसाती नदी उफान पर है. नदी में पानी आने से आसपास के करीब 80 गांवों का संपर्क टूट गया है. देर रात से पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जल स्तर बढ़ने के कारण एक ट्रक नदी को पार करते हुए बीच जलधारा में फंस गया. चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन वाहन को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका.

मसूरी देहरादून मार्ग भी अवरुद्ध

मसूरी-देहरादून मार्ग भी भारी मलवा आने से बंद है. मसूरी मैगी प्वाइंट और गलोगी पावर हाउस के पास मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है. जेसीबी के द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है. पहाड़ों की रानी मसूरी में भी देर रात से लगातार बारिश हो रही है. जिससे कई जगह जलभराव की दिक्कतें भी आ गई हैं. कैम्पटी फॉल में भी जलस्तर बढ़ने से पर्यटकों को वहां जाने से रोका गया है, साथ ही आसपास की दुकानों को भी सुरक्षा के लिहाज से खाली करवाया गया है.


आफत की बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, लैंडस्लाइड से कई हाई-वे बंद

बारिश के रौद्र रूप से बढ़ी मुश्किलें 

उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. मैदानों में जहां जलभराव से लोग परेशान हैं, वहीं पहाड़ों में भूस्खलन जैसी दिक्कतों से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है. यमुनोत्री में भी देर रात से गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश जारी है. यमुना घाटी में ऊंचाई से लेकर निचले क्षेत्रों तक बारिश का सिलसिला जारी है. पहाड़ी से मलबा आने से मार्ग भी बंद पड़े हुए हैं. एनएच 94 के पास आवाजाही बाधित है. गाड गदेरे उफान पर हैं, वहीं यमुना नदी भी अपने रौद्र रूप में बह रही है.

ये भी पढ़ें.

पहाड़ों में जारी है आफत की बारिश, बोल्डरों की हो रही बरसात, केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget