एक्सप्लोरर

मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ से ट्रैफिक व्यवस्था धवस्त, एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

उत्तराखंड के मसूरी में पर्यटकों की भीड़ से जाम की स्थिति बन गई. वहीं, कई वाहन बेतरतीब खड़ा करने से यहां स्थानीय लोगों को दिक्कतें हुईं. वहीं, एसपी ट्रैफिक यहां के इतंजाम खुद संभालने में जुट गये.

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों का भारी जमावड़ा लग गया है. जिसको लेकर मसूरी के मुख्य चौराहों में जाम की स्थिति पैदा हो गई है. पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए मसूरी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं, एसपी ट्रैफिक स्वप्न कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया है.

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया

मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण कई जगह जाम की स्थिति भी पैदा हुई है. कई लोगों द्वारा बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे गाड़ियों को पार्क किया गया. जिसको पुलिस द्वारा क्रेन से उठाकर हटाया गया. एसपी ट्रैफिक स्वप्न कुमार ने बताया कि, मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए मसूरी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

एक्शन प्लान तैयार

मसूरी से यातायात को व्यवस्थित करने के लिए एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है. इसके तहत मसूरी के विभिन्न संपर्क मार्गों को भी इस्तेमाल करके ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है. जिससे मसूरी में आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो. उन्होंने बताया कि, मसूरी क्षेत्र में वीकेंड पर भारी संख्या में बाहरी पर्यटकों के आने के कारण व यातायात की समस्या को देखते हुए मसूरी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. जिसमें यातायात पुलिस बल के रूप में 3 उप निरीक्षक, 10 आरक्षी , 5 महिला आरक्षी, एक उप निरीक्षक यातायात, तीन यातायात आरक्षी, डेढ़ सेक्शन पीएसी व इंटरसेप्टर वाहन को उपलब्ध कराया गया है. जिनको मसूरी के विभिन्न स्थानों और यातायात प्रभावित स्थानों पर तैनात किया गया है.

नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान

उन्होंने बताया कि, मसूरी में यतायात को सुचारू रखने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है. मसूरी में पुलिस द्वारा माल रोड़ और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चस्पा चालान कर जुर्माना किया गया. मसूरी देहरादून मार्ग पर मसूरी झील व कोलूखेत और पानी बैंड के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी गई है. शराब पीकर वाहन चलाने वालों और रैश ड्राइविंग करने वालों के एमवी एक्ट के अंतर्गत चालान व जुर्माना किया गया. साथ ही सड़क किनारे शराब पीने वाले और हुंडदंग मचाने वाले लोगों के चालान किए गए.

इसके अतिरिक्त मसूरी पुलिस द्वारा बिना मास्क पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लघंन करने वालों का भी चालान किया गया है. कोविड-कर्फ्यू के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के निर्देशों का अनुपालन कराया गया.

ये भी पढ़ें.

सामने आया भ्रष्टाचार, आधे अधूरे बने शौचालय, कागजों पर अफसरों ने दिखाया काम पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget