एक्सप्लोरर

Haridwar News: 12वीं के छात्र को मारने तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा 10वीं कक्षा का छात्र, अब की जा रही पूछताछ

Manglore News: एसएसपी ने बताया कि 10वीं और 12वीं के छात्रों में कुछ महीने पहले झगड़ा हुआ था जिसको लेकर छात्र में मनमुटाव चल रहा था. छुट्टियों में जब छात्र घर गया तो वहां से देशी तमंचा लाया था.

Haridwar News: हरिद्वार (Haridwar) में सिडकुल थाना क्षेत्र के एक स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र 12वीं कक्षा के एक छात्र को मारने के लिए तमंचा लेकर स्कूल जा पहुंचा. बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन 10वीं में पढ़ने वाला छात्र अपने साथ हुई मारपीट को शायद भुला नहीं पाया और वह 12वीं के छात्र से बदला लेने के लिए तमंचा लेकर स्कूल जा पहुंचा.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हरिद्वार जिले के मंगलौर (Manglore) क्षेत्र का रहने वाला एक छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya School) में पढ़ता है. बताया जा रहा है कि दीपावली की छुट्टियों से पहले छात्र की 12वीं क्लास के एक छात्र से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद गुस्साए छात्र ने दीपावली की छुट्टियों में तमंचा खरीदने के लिए पैसे इकट्ठा किए और फिर देसी तमंचे के साथ कुछ कारतूस भी खरीदे शुक्रवार को नवोदय विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया.  

छात्र से की जा रही पूछताछ 
स्कूल पहुंचे छात्र ने कुछ छात्रों को तमंचा लाने और अपने इरादे के बारे में बताया. जिसके बाद यह सब जानकर छात्र सहम गए और उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को दी. देर न करते हुए प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी. एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि 10वीं और 12वीं के छात्रों में कुछ महीने पहले झगड़ा हुआ था जिसको लेकर छात्र में मनमुटाव चल रहा था. छुट्टियों में जब छात्र घर गया तो वहां से देशी तमंचा लाया गया क्योंकि छात्र नाबालिग है, उसके घर वालो को बुला लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके किए गए महसूस, घरों से बाहर निकले लोग

 

 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget