एक्सप्लोरर

आखिरी शाही स्नान के लिए हरिद्वार में मौजूद हैं बैरागी अखाड़े के साधु-संत, जानें- क्यों हैं नाराज

कुंभ नगरी हरिद्वार में कुछ अखाड़ों के साधु-संत 27 अप्रैल को होने वाले आखिरी शाही स्नान के लिए रुके हुए हैं. इस दौरान साधु-संतों को पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री नहीं मिल पा रही है. इसे लेकर साधु-संतों में नाराजगी देखने को मिल रही है. 

हरिद्वार: कुंभ मेले का सन्यासियों के 5 अखाड़ों की तरफ से समापन कर दिया गया है. मगर, कुंभ मेले का आखिरी शाही स्नान 27 अप्रैल को बैरागी और वैष्णो संप्रदाय के अखाड़ों द्वारा किया जाएगा. बैरागी अखाड़ों के काफी साधु-संत अपने-अपने निवास स्थान पर रवाना हो गए हैं. लेकिन काफी संख्या में संत अभी हरिद्वार में डेरा जमाए हुए हैं. साधु-संतों के लिए सरकार और मेला प्रशासन की तरफ से खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है. इसके लिए अलग से व्यवस्था होती है. मगर, बैरागी अखाड़ों के साधु-संतों को पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री नहीं मिल पा रही है. इसको लेकर साधु-संतों में नाराजगी देखने को मिल रही है. 

परेशानी का सामना करना पड़ रहा 
साधु-संतों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति के दरिए गोदाम बनाए गए हैं. मगर बावजूद इसके साधु-संतों को पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो रही है. खाद्य सामग्री लेने पहुंच रहे साधु-संतों का कहना है कि जितनी मात्रा में खाद्य सामग्री चाहिए उतनी मात्रा नहीं मिल पा रही है. इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारी कहते हैं कि खाद्य सामग्री की कमी है मगर ''हम सरकार से पूछना चाहते हैं जब कुंभ मेले का स्वरूप ही बदल दिया और कुंभ मेला काफी छोटा कर दिया गया है तो उसमें खाद्य सामग्री को आधा क्यों किया जा रहा है.''

साधु-संतों को कोई परेशानी नहीं हो रही है
गोदाम के अधिकारी क्रांत भूषण का कहना है कि साधु-संतों को कोई परेशानी नहीं हो रही है. जिसका जो नंबर है उसके हिसाब से उनको राशन दिया जा रहा है. इसमें थोड़ा वक्त भी लगेगा क्योंकि काफी संख्या में साधु-संत खाद्य सामग्री लेने आ रहे हैं. कम राशन की शिकायत को लेकर उनका कहना है कि इसकी परमिट डीएसओ की तरफ से बनाई जाती है. साधु-संतों को जितनी परमिट बन रही है उसके हिसाब से सबको खाद्य सामग्री दी जा रही है.  

नाराजगी देखने को मिल रही है
राज्य सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए कुंभ की अवधि को घटा दिया था. कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सन्यासियों के 5 अखाड़ों ने कुंभ के समापन की घोषणा कर दी थी. बैरागी और वैष्णो अखाड़ों के काफी साधु-संत हरिद्वार में कुंभ का आखरी शाही स्नान करने के लिए डेरा जमाए हुए हैं. मगर पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री ना उपलब्ध होने से नाराजगी देखने को मिल रही है. इससे उलट खाद्य गोदाम अधिकारी पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री देने की बात कह रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

UP Panchayat Election: सोमवार को होगा तीसरे चरण का मतदान, मैदान में हैं 3.52 लाख से अधिक उम्मीदवार 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget