एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पूर्व BJP विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Haridwar News: हरिद्वार जिले की रोशनाबाद जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. खानपुर विधायक कार्यालय के बाहर फायरिंग केस में जेल में बंद हैं.

Kunwar Pranav Singh Champion News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की रोशनाबाद जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. सूत्रों के अनुसार, चैंपियन को दस्त की शिकायत थी, जिसका इलाज जेल में किया गया, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहीं, उनकी हृदय संबंधी समस्या भी सामने आई है, जिसके चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की गई.

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन 27 जनवरी से हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में बंद हैं. 26 जनवरी को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में हुई फायरिंग के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी, जिसके बाद से वे जेल में थे. पूर्व विधायक के जेल में रहते हुए स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ गईं, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इससे पहले भी कई बार जेल में बंद नेताओं और प्रभावशाली लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आती रही हैं.

पुलिस ने कड़ी की अस्पताल की सुरक्षा
पूर्व विधायक को अस्पताल ले जाने के बाद जिला अस्पताल परिसर में पुलिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई. पूरे अस्पताल कैंपस में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही और किसी को भी वार्ड के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी और उनका बेटा प्राइवेट वार्ड के बाहर बैठे रहे. इस दौरान मीडिया कर्मियों ने जब अस्पताल में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया. यहां तक कि कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को भी गेट के अंदर जाने से रोक दिया गया. पूर्व विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही मीडिया के कई प्रतिनिधि वहां पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अस्पताल के गेट के अंदर घुसने नहीं दिया.

डॉक्टरों के मुताबिक, पूर्व विधायक को दस्त और हृदय संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है. देर रात तक उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी. हालांकि, इस बारे में अंतिम निर्णय डॉक्टरों की टीम द्वारा लिया जाएगा. पूर्व विधायक चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच बीते दिनों विवाद हुआ था. 26 जनवरी को उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग की घटना हुई, जिसमें कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नाम सामने आया. पुलिस ने इस मामले में चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के आदेश पर उन्हें रोशनाबाद जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें:  महाकुंभ: वाराणसी में 26 फरवरी तक सांकेतिक रूप में ही होगी गंगा आरती, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget