एक्सप्लोरर

हरिद्वार की जेल में हो रहा था रामलीला का मंचन, मौका देख दो कैदी दीवार फांदकर हुए फरार

Haridwar News: जिला मजिस्ट्रेट कर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जेल में निर्माण कार्य चल रहा है और साथ ही कल यहां रामलीला का आयोजन भी हो रहा था. इसी का फायदा उठाकर दोनों कैदी सीढ़ी लगाकर जेल से भाग गए.

Haridwar Jail Two Prisoners Escaped: हरिद्वार स्थित रोशनाबाद जिला कारागार से शुक्रवार देर रात दो कैदी फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. फरार होने वाले कैदियों में पंकज, निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं. पंकज को हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जबकि राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन था. इस घटना से जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और प्रशासन की कार्यप्रणाली की आलोचना हो रही है.

जानकारी के अनुसार जेल में रामलीला का आयोजन किया जा रहा था और साथ ही कुछ निर्माण कार्य भी चल रहा था. इस दौरान निर्माण कार्य के लिए एक सीढ़ी का उपयोग हो रहा था, जिसे कैदियों ने मौके का फायदा उठाकर जेल की चारदीवारी पार करने के लिए इस्तेमाल किया. शुक्रवार रात जब अधिकांश जेलकर्मी रामलीला के आयोजन में व्यस्त थे, उसी समय इन दोनों कैदियों ने यह अवसर पकड़ा और फरार हो गए.

इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे. खासकर जब जेल परिसर में एक सार्वजनिक आयोजन और निर्माण कार्य दोनों ही साथ में चल रहे थे. रामलीला के दौरान सुरक्षा की अनदेखी और निर्माण कार्य की निगरानी की कमी से यह घटना घटित हुई.

जेल प्रशासन को जैसे ही कैदियों के फरार होने की सूचना मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने दोनों कैदियों की तलाश के लिए हरिद्वार जिले और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार कैदियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है.

जेल प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

कैदियों के फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जेल जैसी संवेदनशील जगह पर एक सार्वजनिक आयोजन और निर्माण कार्य के बीच सुरक्षा की अनदेखी किसी बड़े खतरे का संकेत देती है. यह घटना यह भी दर्शाती है कि कैदियों की निगरानी और सुरक्षा में गंभीर खामियां हैं. 

जेल प्रशासन की अनदेखी है- जिला मजिस्ट्रेट कर्मेंद्र सिंह

इस मामले पर जिला मजिस्ट्रेट कर्मेंद्र सिंह का कहना है कि "जेल में निर्माण कार्य चल रहा है और साथ ही कल यहां रामलीला का आयोजन भी हो रहा था. इसी का फायदा उठाकर दोनों कैदी सीढ़ी लगाकर जेल से भाग गए. निश्चित रूप से यह जेल प्रशासन की अनदेखी है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच जारी है. विभागीय जांच और मजिस्ट्रेट जांच भी कराई जाएगी."

सूचना मिलते ही तलाशी अभियान किया शुरू- एसएसपी 

वहीं रामलीला के दौरान हरिद्वार जेल से दो कैदी फरार होने पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया, "आज सुबह हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि जेल से दो कैदी-एक सजायाफ्ता और दूसरा विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं. जब जिला प्रशासन को सूचना मिली तो हमने जगह-जगह जांच और तलाशी शुरू कर दी. संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कैदी पंकज पर आईपीसी की धारा 302 के तहत दोष सिद्ध हुआ था और कैदी राम कुमार पर अपहरण के आरोप में विचाराधीन कैदी था."

Chardham Yatra 2024: इस दिन से बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget