एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2024: इस दिन से बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

Chardham Yatra 2024: 13 नवंबर बुधवार को प्रातः गणेश जी की पूजा के बाद सायंकाल में गणेश जी के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. फिर 14 नवंबर गुरुवार के दिन भगवान शंकर आदिकेदारेश्वर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे.

Uttarakhand News: विजय दशमी के पावन पर्व पर विश्वप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल में बंद होने की तिथि परंपरा अनुसार निकाली जाती है. पंचांग गणना के अनुसार कपाट बंद होने की तिथि निश्चित की जाती है, जिसमें मुख्य पुजारी रावल जी, धर्माधिकारी समेत मंदिर समिति के शीर्ष अधिकारी उपस्थित होते हैं.

इसी अवसर पर आने वाले वर्ष के लिए पगड़ी परंपरा निभाने वाले हक-हकूकधारियों की घोषणा भी की जाती है. मान्यता अनुसार भू-बैकुंठ धाम बद्रीनाथ में पूजा का अधिकार 6 माह मनुष्यों को और 6 माह देवताओं को है. ऐसी मान्यता है कि शीतकाल में 6 माह देवताओं के प्रतिनिधि नारद जी द्वारा भगवान नारायण की पूजा सम्पन्न की जाती है. इस वर्ष पंचांग गणना के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर बंद होने का मुहूर्त निकला है. हालांकि कपाट बंद होने की प्रक्रिया 13 नवंबर बुधवार से शुरू हो जाएगी.

जानें क्या है बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने को प्रक्रिया

13 नवंबर बुधवार को प्रातः गणेश जी की पूजा के बाद सायंकाल में गणेश जी के कपाट बंद कर दिए जाएंगे.
14 नवंबर गुरुवार के दिन भगवान शंकर आदिकेदारेश्वर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे.
15 नवंबर शुक्रवार के दिन वेद और खड्ग पूजन किया जाएगा इस दिन से धाम में वेदों का उच्चारण बंद हो जाता है.
16 नवंबर को शनिवार को महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा.
17 नवंबर को भगवान प्रभात में भगवान का पुष्प श्रृंगार किया जाएगा उसके बाद रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर मीन लग्न में भगवान के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिए जाएंगे.
18 नवंबर को कुबेर और उद्धव जी की डोली पांडुकेश्वर पहुंचेगी.
19 नवंबर को पूजा के पश्चात शंकराचार्य जी की डोली जोशीमठ नृसिंह मंदिर के लिए रवाना होगी और सायंकाल में भगवान शंकराचार्य जी की डोली नृसिंह मंदिर में विराजित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget