एक्सप्लोरर

Haridwar News: हरिद्वार में अवैध मजार को बुलडोजर से हटाया, सीएम धामी के निर्देश पर प्रशासन का एक्शन

Haridwar News: एसडीएम ने कहा सरकार की धार्मिक पॉलिसी है कि धार्मिक स्थानों को कैसे हटाया जाए, साथ ही अवैध तरीके से बनाए जाने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने का प्रावधान है इसी के तहत कार्रवाई की गई है.

Haridwar Bulldozer: उत्तराखंड में सरकारी संपत्तियों पर अवैध तरीके से बनाई जा रही मजारों और दूसरे धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर उन्हें गिराने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य की पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) सरकार के आदेशों के बाद प्रदेश में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं. इसी कड़ी में सोमवार को हरिद्वार (Haridwar) में बहादराबाद स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर करीब डेढ़ सौ साल पहले बनी पनचक्की की बिल्डिंग को राजस्व प्रशासन ने जर्जर हालत का हवाला देते हुए ध्वस्त करवा दिया है.

इस भूमि की बिल्डिंग के नीचे साल 2009 से धार्मिक स्थल भी बना है. एसडीएम ने धार्मिक स्थल में रखे धार्मिक ग्रन्थ और अन्य सामान अपनी देखरेख में सुरक्षित बाहर निकलवा दिए. धार्मिक स्थल पर करीब दस से ज्यादा कमरे बने थे जो जर्जर हालत में थे. इस मौके पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. जिसके चलते मौके पर किसी तरह विरोध भी देखने को नहीं मिला.

बुलडोजर से हटाई अवैध मजार

एसडीएम पूरन सिंह राणा का कहना है कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर एक बिल्डिंग बनी थी जो तकरीबन डेढ़ सौ साल पुरानी थी और काफी जर्जर अवस्था में थी. आपदा की दृष्टि से इसके काफी संवेदनशील हालात थे. बिल्डिंग में ही कुछ लोगों द्वारा मजार बनाई गई थी. प्रशासन की टीम द्वारा लोगों से वार्ता कर बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार की धार्मिक पॉलिसी है कि धार्मिक स्थानों को कैसे हटाया जाए, साथ ही अवैध तरीके से बनाए जाने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने का प्रावधान है इसी के तहत कार्रवाई की गई है.

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की इस भूमि में आजादी से समय से बनी पनचक्की में पानी के प्रेशर से आटा पिसाई होता था लेकिन धीरे-धीरे पनचक्की अस्तित्व में नहीं रही पनचक्की के अंदर वर्तमान समय में भी पानी बह रहा था. बिल्डिंग ध्वस्तीकरण के दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी सीओ सदर निहारिका सेमवाल, पीएसी और बहदराबाद थाने का पुलिस बल मौजूद था. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: क्या प्रयागराज में शाइस्ता परवीन का टिकट काटने से मायावती को हुआ फायदा? सर्वे से मिला ये संकेत

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget