एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार में सफाई के लिए सूखी गंगा नदी, स्नान और अस्थि विसर्जन के लिए हो रही परेशानी

Haridwar News: गंगा की सफाई के लिए हरिद्वार में गंग नहर को बंद किया गया है. जिसके कारण गंगा में स्नान और अन्य दूसरे धार्मिक अनुष्ठान करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में हर साल की तरह इस साल भी गंगा की सफाई करने के लिए दशहरे से छोटी दीपावली तक गंग नहर को बंद किया गया है. उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा गंगा जी की आरती के समय 2 फुट जल की सप्लाई की जा रही है, मगर गंगा बंदी होने के कारण देश के कई राज्यों से आने वाले यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पर्याप्त मात्रा में जल ना होने के कारण हरिद्वार आकर गंगा में स्नान करने वाले और अन्य दूसरे धार्मिक अनुष्ठान करने आने वाले श्रद्धालुओं को मायूसी ही हाथ लग रही है. वहीं यह श्रद्धालु प्रशासन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं.

हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने लायक जल ना मिलने के कारण श्रद्धालु मायूस नजर आ रहे हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा में पानी न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गंगा में सफाई व्यवस्था भी कहीं नजर नहीं आ रही है. श्रद्धालुओं का यह भी कहना है कि सफाई करने के कई और भी विकल्प हैं. सफाई करने के लिए पानी रोकने की कोई आवश्यकता नहीं है. श्रद्धालु आस्था से हरिद्वार आते हैं और यहां आकर गंगा में डुबकी लगाने लायक भी पानी नहीं मिलता है तो श्रद्धालु कहीं ना कहीं मायूस होते हैं. श्रद्धालुओं ने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गंगा में पर्याप्त मात्रा में जल छोड़ जाए.

सफाई के लिए हुई गंगा बंदी 

पंडित जितेंद्र शास्त्री का कहना है कि 'हर वर्ष गंगा की सफाई के नाम पर दशहरे से लेकर छोटी दीपावली तक गंगा बंदी की जाती है. इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है और साथ ही हरिद्वार में अस्थि विसर्जन करने आने वाले श्रद्धालुओं भी मायूस होते हैं. गंगा में जल ना होने के कारण हरिद्वार की रौनक भी खत्म हो जाती है. गंगा जी की मर्यादा का ध्यान रखते हुए हम सरकार और हरिद्वार जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि लोगों की आस्था और भावना को देखते हुए 2 फुट जल गंगा में हमेशा रहना चाहिए जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो.'

श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

गंगा बंदी के कारण पौराणिक ब्रह्मकुंड में भी गंगा का जल नहीं है, यहीं कारण है कि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के हाथ मायूसी ही लगती है. हर बार लाख दावे तो किए जाते हैं मगर दावों के विपरीत जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही नजर आती है और हर बार श्रद्धालुओं को हरिद्वार से वार्षिक गंगा बंदी के दौरान मायूस लौटना पड़ता है.

यह भी पढ़ेंः 
Uttrakhand News: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटखोरी पर बड़ा एक्शन, चार कुंतल नकली पनीर किया नष्ट

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget