एक्सप्लोरर

बैसाखी पर हरिद्वार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 800 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर रहेंगे तैनात

Uttarakhand News: हरिद्वार में 14 अप्रैल को बैसाखी पर्व पर आस्था का महाकुंभ लगेगा. लाखों श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं.

Haridwar News: धर्मनगरी हरिद्वार में 14 अप्रैल को बैसाखी पर्व पर आस्था का महाकुंभ लगेगा. लाखों श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने अधिकारियों को ब्रीफिंग दी और दिशा-निर्देश दिए. सुरक्षा के लिहाज से मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 9 जोन और 40 सेक्टरों में बांटा गया है. पीएसी बल के साथ करीब 800 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके.

हरिद्वार में हर बड़ा स्नान पर्व पुलिस और प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी साबित होता है. बैसाखी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करना किसी चुनौती से कम नहीं है. प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सहयोग करें, ताकि यह पर्व श्रद्धा और शांति के साथ संपन्न हो सके.

बैसाखी पर्व को लेकर डीएम ने क्या कहा? 
डीएम कर्मेन्द्र सिंह तथा एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बैशाखी स्नान मेला पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मेले में तैनात पुलिस बल को ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में विस्तृत रूप से ब्रीफ किया गया. 14 अप्रैल को धर्मनगरी हरिद्वार में बैसाखी पर्व पर आस्था का महाकुंभ लगेगा.
 
फोर्स को ब्रीफ करते हुए डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें आज से ही अपनी–अपनी जिम्मेदारियों पर कार्य योजना बनाते हुए अपने–अपने सेक्टर -जोन में समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी है. किसी चीज की कमी महसूस होती है तो पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर आपसी समन्वय बनाकर उसका समाधान करवायेंगे. मेले को सकुशल संपन्न करना सब की प्राथमिकता में है जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है वह निष्पक्ष रूप से पूर्ण होनी चाहिए.

वीकेंड पर होगी श्रद्धालुओं की भीड़- श्री डोबाल
श्री डोबाल ने कहा कि यह मेला साल का पहला एक बहुत बड़ा मेला है. वीकेंड होने के कारण स्नान पर्व में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. पुलिस फोर्स को आवश्यकता के अनुसार महत्वपूर्ण स्थानों पर नियुक्त किया गया है ताकी हर प्वाइंट की व्यवस्था दुरुस्त रहे. सभी पुलिसकर्मी आपस में समन्वय बनाकर उक्त स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में पूर्व की भांति अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. प्र

त्येक जवान की अपने ड्यूटी स्थल पर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. छोटी सी लापरवाही से काफी बड़ी समस्या हो सकती है. जिस हेतु हमें अपने ड्यूटी पॉइंट पर ईमानदारी के साथ कार्य करना है. ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को यातायात प्लान की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए. जिसकी आवश्यकता पड़ने पर एक कॉल पर यातायात प्लान जारी किया जा सके. सेक्टर प्रभारी अपने अधीनस्थों  को भली प्रकार से ब्रीफ करना सुनिश्चित करेंगे. 

मेले में पुलिस के कई अधिकारी रहेंगे मौजूद
इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित मेले में नियुक्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे. ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा उपस्थित पुलिस एंव प्रशासन के कर्मियों को  निम्नानुसार निर्देशित किया गया.

  • प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी की अच्छे से जानकारी कर लें.
  • मेले के दौरान जारी किया गया ट्रैफिक प्लान के मुताबिक रुट डायवर्जन व पार्किंग की जाए. 
  • मेले के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों को न फैलने दें. चेतक/ मोबाईल वाहन निरन्तर अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमण पर रहेगे.
  • गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों पर सतर्कतापूर्वक नजर रखते हुये उच्चाधिकारियों को सूचित करें.
  • समस्त जोनल प्रभारी/ सैक्टर प्रभारी ड्यूटी स्थल पर कर्म0 को उसकी ड्यूटी के विषय में भंली भांति ब्रीफ कर लें.
  • श्रद्धालुओ के प्रति प्रत्येक पुलिसकर्मी अपना व्यवहार शालीन एवं दृढ रखें.
  • अपने सीमावर्ती सैक्टर व जोनल प्रभारियों का मोबाईल नम्बर, जल पुलिस, बम स्क्वायड प्रभारी आदि महत्वपूर्ण नम्बरों को अपने पास अवश्य रखें.
  • ड्यूटी पर नियुक्त अधि0/कर्म0 अपने प्रतिस्थानी के आने पर ही अपनी डियूटी प्वाइंट छोडेगा.
  • निरीक्षक अभिसूचना संवेदनशील स्थानो पर अभिसूचना कर्मियो को नियुक्त कर लाभप्रद सूचना से अवगत कराना सुनिश्चित करें.
  • मन्सा देवी व चण्ड़ी देवी में अधिक भीड़ का दबाव रहता है इस हेतु श्रद्धालुगणों को लाईन वार से लगाया जाये जिससे की किसी प्रकार की भगदड़ न हो पाये.
  • कोई भी अधिकारी एंव कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनावश्यक फोन का प्रयोग न करें सभी लोग जिम्मेदारियों के साथ अपनी- अपनी ड्यूटियों का निवर्हन करना सुनिश्चित करेगें.
  • किसी भी जोन/सेक्टर में किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसे आपसी समन्वय बनाते हुए आज ही पूर्ण कराया जाये जिससे की श्रद्धालुगण को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.
  • प्रभारी सीसीटीवी निरन्तर मॉनिटिरिंग करेंगे किस क्षेत्र में अधिक भीड़ का दबाव बन रहा है उस क्षेत्र के पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करवायेंगे.
  • प्रभारी कन्ट्रोल रुम बॉर्ड़र के जनपदों से आज रात से प्रति घण्टा भीड़ का आंकलन लेते हुए मेला कन्ट्रोल को सुचित करना सुनिश्चित करेंगे जिससे कि समय रहते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पार्किंग एंव स्नानघाटों पर पुलिस फोर्स का मुल्यांकन किया जा सके.

यह भी पढ़ें- यूपी के किसानों को सीएम योगी ने दी बड़ी राहत, गेहूं बेचने पर अन्नदाताओं को मिली ये छूट

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget