एक्सप्लोरर

Haridwar News: हरिद्वार में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की कॉन्फ्रेंस, सरकार पर लगाए ये आरोप

Haridwar Congress: जिला पंचायत के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए हरिद्वार के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की और सूची का विरोध किया.

Uttarakhand News: जिला पंचायत चुनाव को लेकर अटकलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. कल देर रात जिला पंचायत के आरक्षण की सूची जारी हुई जिसके बाद आज कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए हरिद्वार के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की और सूची का विरोध किया. पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने सरकार पर मनमाने तरीके से परिसीमन और आरक्षण कराने का आरोप लगाया. प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव और जिला पंचायत चुनाव के जनपद प्रभारी विजय सारस्वत ने कहा कि वह आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन जिस तरह से जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन और सीटों का आरक्षण किया गया है वह गलत है लोकतंत्र के विरुद्ध है. 

कांग्रेस ने कोर्ट जाने की बात की

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सत्ता के दबाव में आकर यह खेल किया है जो कि हम होने नहीं देंगे. उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन देने से लेकर जरूरत पड़ने पर कोर्ट जाने की बात की. पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि अधिकारियों पर गलत दबाव बनाकर आरक्षण किया गया है. नारसन ब्लॉक का उदाहरण देते उन्होंने बताया कि नाथू खेड़ी शत प्रतिशत एससी वार्ड है .बावजूद इसके ग्राम सभा को ओबीसी कर दिया गया इसी तरह भनेड़ा टांडा ग्राम पंचायत में कोई भी एससी नहीं है. उस वार्ड को एससी बना दिया गया. भगवानपुर चंदनपुर बीडीसी वार्ड में एक भी एससी नहीं है, वहां वार्ड एससी कर दिया गया. 

विधायक ने कही ये बातें

आरक्षण सूची में इस तरह की अनियमितताओं की यह बानगी भर है. उन्होंने आगे कहा कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है. दोषपूर्ण आरक्षण का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. जिले के एक पूर्व मंत्री की जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर जिस तरह से सक्रियता दिख रही है उससे संदेश जाता है कि मुख्यालय स्तर से अधिकारियों पर दबाव बनाकर आरक्षण कराया गया है. ज्वालापुर के विधायक रवि बहादुर ने भी परिसीमन और आरक्षण सूची को लेकर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया हैं. उन्होंने कहा कि सरकार दिशाहीन हो गई है, हारे हुए विधायक प्रशासन पर दबाव बनाकर उल्टा सीधा काम करा रहे हैं.

पहले 1 साल चुनाव टाल कर गलती की गई अब गलत तरीके से परिसीमन और आरक्षण कराया जा रहा है. अंतिम आरक्षण सूची  3.30 बजे जारी किए जाने को लेकर विधायक ने सवाल खड़े किए. विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि आरक्षण सूची 3:30 बजे जारी हुई सरकार के अधिकारी पर कितना दबाव रहा होगा इसे साफ समझा जा सकता है. उन्होंने कहा गलत तरीके से चुनाव नहीं होने दिया जाएगा. इस तरह की अनियमितता लोकतंत्र के लिए खतरा है. बीजेपी पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने हाईकोर्ट जाने की भी बात की. धर्मपाल सिंह ने कहा कि बीजेपी ने जो आरक्षण किया है वह दुखदाई है.

ये भी पढ़ेंः

Sadhana Gupta Death: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन पर CM योगी ने जताया दु:ख, बहू अपर्णा बोलीं- 'निःशब्द हूं'

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास 35 श्रद्धालु रास्ते में फंसे, बिजनौर में परिजन चिंतित

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget