एक्सप्लोरर

Haridwar News: वेतन में देरी पर सफाईकर्मियों की चेतावनी- अधिकारियों के घर के बाहर डालेंगे सारा कूड़ा

Haridwar Hunger Strike: हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन नहीं मिला है. उन्होंने अपना काम बंद कर दिया है वहीं धर्मनगरी में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

Char Dham yatra 2022: चार धाम यात्रा और गर्मियों की छुट्टियों के कारण देश के कोने-कोने से यात्री उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं. धर्मनगरी हरिद्वार में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सोमवती अमावस्या पर मंगलवार को लाखों की संख्या में यात्रियों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई थी. इतनी भारी संख्या में यात्रियों के आने से शहर भर में गंदगी का भी अंबार लग गया जिसको हटाने में नगर निगम द्वारा लगाई गई कंपनियों के कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

मगर अब नगर निगम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि सफाई कंपनी कासा ग्रीन के कर्मचारी 3 महीने की सैलरी ना मिलने के कारण आक्रोशित हैं जिस कारण हरिद्वार शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है.

 कर्मचारियों को नहीं मिली 3 महीने की सैलरी

कासा ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा आज नगर निगम पर अपनी 3 महीने की सैलरी ना मिलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. कर्मचारियों का कहना है कि 3 महीने से ज्यादा हो गए हैं हमें कोई सैलरी नहीं दी गई. इस कारण कर्मचारी काफी परेशान हैं. कर्मचारियों के घर में खाने पीने का राशन भी खत्म हो गया है. कई बार कर्मचारियों द्वारा अपनी सैलरी मांगी गई मगर हर बार अधिकारी बहाना बनाकर टाल देते हैं.

कर्मचारियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

अधिकारियों द्वारा हमसे वादा किया गया था कि कब 30 तारीख को सैलरी दी जाएगी मगर आज भी अधिकारियों द्वारा गोलमोल जवाब दिया गया और कहा कि 15 दिन में सैलरी दी जाएगी. कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी सैलरी नहीं दी गई तो कल से भूख हड़ताल की जाएगी. शहर से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा और ना ही किसी को उठाने देंगे अगर जरूरत पड़ी तो सारा कूड़ा अधिकारियों के घर पर डाला जाएगा जब तक हमारी सैलरी नहीं मिलेगी हम कार्य नहीं करेंगे. 

सफाई कर्मचारियों के आक्रोश के बाद नगर निगम प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह का कहना है हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में कासा ग्रीन और के आर मदान दो कंपनियां कूड़ा उठाने का कार्य कर रही है. कासा ग्रीन के कर्मचारियों का 3 महीने का बिल बकाया है.

कुछ कमियां होने के कारण भुगतान नहीं हो सका इसको लेकर हमारी कासा ग्रीन के कर्मचारी और अधिकारियों से वार्ता हो रही थी उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्दी उनका भुगतान किया जाएगा मगर कासा ग्रीन के कर्मचारी हड़ताल करने लग गए. कासा ग्रीन के कर्मचारियों द्वारा बोला गया है कि वह शहर से कूड़ा नहीं उठाएंगे इसको देखते हुए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें:

Azamgarh Lok Sabha By Election: आजमगढ़ में BSP ने घोषित किया उम्मीदवार, जानें- किसे दिया टिकट?

Samrat Prithviraj: पूरी कैबिनेट के साथ अक्षय की 'पृथ्वीराज' देखेंगे सीएम योगी, टैक्स फ्री करने की भी तैयारी

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget