एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: नेहरू युवा केंद्र की जमीन को गलत ढंग से लीज पर देने का मामला, संचालकों को जारी हुआ नोटिस

Uttarakhand: उत्तराखंड के हरिद्वार में नेहरू युवा केंद्र की करोड़ों रुपए की जमीन को कम दाम में लीज पर देने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर डीएम से की गई शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है.

Haridwar News: हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नेता नारायण दत्त तिवारी ने कुछ जमीन नेहरू युवा केंद्र को लीज पर दी थी जो कि मानकों के अनुसार गलत तरीके से दे दी गई थी. अब इसकी शिकायत हरिद्वार डीएम से की गई है जिसके बाद इस पूरे मामले पर जांच की जा रही है और नेहरू युवा केंद्र के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की ओर से हरिद्वार में स्थापित नेहरू युवा केंद्र को गलत ढंग से लीज पर देने का मामला सामने आया है. संस्था की केंद्रीय समिति की अध्यक्ष की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम पूरन सिंह राणा को जांच सौंप दी है.

निजी संस्था को लीज पर देने का आरोप

मामले में एसडीएम ने नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के संचालकों को नोटिस भी जारी किया है. जिलाधिकारी को दी गई शिकायत में बताया गया है कि संस्था की हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष दीपा जोशी संस्था के संसाधनों का कमर्शियल इस्तेमाल कर रही हैं और नेहरू युवा केंद्र को एक निजी संस्था को लीज पर भी दिया गया है जो कि नियमों के खिलाफ है. एसडीएम पूरन सिंह राणा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट जल्द जिलाधिकारी को भेजी जाएगी.

जिला प्रशासन कर रहा जांच

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने साल 2005 में नेहरू युवा केंद्र की स्थापना की थी. इसका उद्देश्य युवाओं को स्पोर्ट्स, कंप्यूटर और अन्य गतिविधियों में बढ़ावा देना है. इससे पहले भी संस्था की संपत्ति को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि 2005 में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने नेहरू युवा केंद्र की स्थापना की थी, युवाओं को यहां पर कंप्यूटर कोर्स, स्पोर्ट्स इत्यादि की गतिविधियों में शामिल होकर सीखने का मौका मिले इस उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र को जमीन दी गई थी. वहीं अब इस नेहरू युवा केंद्र का विवादों से नाता जुड़ गया है. फिलहाल इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन जांच कर रहा है. वहीं जांच पूरी होने पर ही इस पर फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जेल से महिला कैदी फरार, साड़ी की रस्सी बनाकर फांदी दीवार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget