एक्सप्लोरर

यूपी: हरदोई में जन्मदिन के बहाने नाबालिग से गैंगरेप, पड़ोसी युवक बन गए बहशी, गिरफ्तार

Hardoi News: दोनों पहले से पीड़िता को जानते थे और पड़ोसी होने के कारण विश्वास का फायदा उठाया. पार्टी के बहाने उन्हें ले जाकर दुष्कर्म किया गया. पिता ने बताया कि घटना के बाद बेटी की हालत गंभीर हो गई.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के जन्मदिन पर दो पड़ोसी युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. कोतवाली शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी है.

पीड़िता के पिता की शिकायत पर शुक्रवार 12 सितंबर  को एफआईआर दर्ज की गई है. घटना मोहल्ला कौशलपुरी इलाके की है, जहां आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं.

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के पिता ने कोतवाली शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी का जन्मदिन था. आरोपी रुस्तम (पुत्र सतेन्द्र) और प्रयांशु (पुत्र बबलेश), दोनों मोहल्ला कौशलपुरी के निवासी, ने लड़की को पार्टी का लालच देकर बुलाया. दोनों पहले से पीड़िता को जानते थे और पड़ोसी होने के कारण विश्वास का फायदा उठाया. पार्टी के बहाने उन्हें ले जाकर दुष्कर्म किया गया. पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के बाद बेटी की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने तहरीर पर भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 70 (गैंग रेप) और पॉस्को एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जांच अधिकारी ने पुष्टि की कि आरोपी नाबालिग पीड़िता से पहले से परिचित थे और जन्मदिन के बहाने उन्हें फंसाया.

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी गिरफ्तार

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं और उससे पहले से जान-पहचान थी. उन्होंने जन्मदिन पर पार्टी का झांसा देकर पीड़िता को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मामले की जांच कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के नेतृत्व में चल रही है. जांच टीम में अतिरिक्त निरीक्षक इख्तियार हुसैन और उप-निरीक्षक विनोद गौस्वामी भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं. सीओ मिश्रा ने कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget