एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर बड़ा अपडेट, जानिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या हुआ?

Gyanvapi Masjid Controversy: हाईकोर्ट को तय करना है कि वाराणसी की अदालत मुकदमे की सुनवाई कर सकती है या नहीं. तीन याचिकाएं वाराणसी की अदालत में दाखिल केस की पोषणीयता से जुड़ी हैं.

Prayagraj News: वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद विवाद (Varanasi Gyanvapi Mosque Case) की इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में आज होनेवाली सुनवाई टल गई है. अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता ने सुनवाई टालने का अनुरोध किया था. हाईकोर्ट ने अपील को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 1 दिसम्बर दे दी. बता दें कि ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एकसाथ सुनवाई हो रही है. तीन याचिकाएं वाराणसी की अदालत में दाखिल केस की पोषणीयता से जुड़ी हुई हैं. वहीं, दो याचिकाएं एएसआई सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ दाखिल की गई हैं.

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर बड़ा अपडेट

मामले की सुनवाई अब चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की सिंगल बेंच कर रही है. हाईकोर्ट को तय करना है कि वाराणसी की अदालत मुकदमे की सुनवाई कर सकती है या नहीं. 1991 के मुकदमे में विवादित परिसर हिंदुओं को सौंपे जाने और पूजा अर्चना की इजाजत दिए जाने की मांग की गई थी. मुकदमा वाराणसी की अदालत में दाखिल किया गया था. पिछली सुनवाई पर भी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के वकील ने कोर्ट से समय मांगा था. सीनियर एडवोकेट सैयद फरमान अहमद नकवी की अपील खारिज हो गई थी.

मुस्लिम पक्ष के अनुरोध पर टली सुनवाई

मुस्लिम पक्ष ने तीन बार जजमेंट रिजर्व होने के बाद दोबारा सुनवाई पर ऐतराज जताया था. मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया था कि पिछले कई सालों में करीब 75 कार्य दिवसों पर मामले की सुनवाई हो चुकी है. ऐसे में अब इस मामले की फिर से सुनवाई नहीं की जा सकती. मुस्लिम पक्ष ने उस शिकायत की कॉपी दिए जाने की मांग की थी जिसके आधार पर मामले की सुनवाई जस्टिस प्रकाश पाडिया की बेंच से लेकर चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर खुद कर रहे हैं.

Pratapgarh Encounter: प्रतापगढ़ में अपराधियों की खैर नहीं, 36 घंटे में ताबड़तोड़ तीन मुठभेड़, दो शातिर गिरफ्तार

अदालत ने मुस्लिम पक्ष की दलील को पहले ही खारिज कर दिया है और मामले में सुनवाई करने का फैसला किया है. पांचों याचिकाओं पर सुनवाई के बाद जस्टिस प्रकाश पडिया ने 25 जुलाई को जजमेंट रिजर्व कर लिया था. उन्होंने 28 अगस्त को मामले में फैसला सुनाए जाने की तारीख तय की थी. फैसला सुनाने से कुछ दिन पहले जस्टिस प्रकाश पडिया का इलाहाबाद हाईकोर्ट से ट्रांसफर कर दिया गया. मामले की सुनवाई अब चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की सिंगल बेंच कर रही है. चीफ जस्टिस ने 28 अगस्त के आदेश में कहा था कि जस्टिस प्रकाश पडिया की बेंच क्षेत्राधिकार नहीं होने के बावजूद सुनवाई कर रही थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत और पति घायल
मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत और पति घायल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget