एक्सप्लोरर

गनर ने की पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट, तमाशा देखते रहे बीजेपी विधायक

गनर के अलावा विधायक के साथ चल रहे एक अन्य बीजेपी नेता ने भी पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट की है. यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.

हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर बीजेपी नेता और सदर भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती के गनर की दबंगई का मामला सामने आया है. बीजेपी नेता के गनर ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की है. गनर के साथ बीजेपी विधायक के साथ चल रहे एक अन्य बीजेपी नेता ने भी पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट की है.

दरअसल, विजय पाल आढ़ती हापुड़ सदर सीट से बीजेपी विधायक हैं. वह अपने एक बीजेपी नेता व गनर के साथ देहात थाना क्षेत्र स्तिथ पेट्रोल पंप पर रुके थे. किसी बात को लेकर विधायक के गनर व पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गयी. जिसके बाद गनर ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान बीजेपी विधायक वहां खड़े-खड़े तमाशा देखते रहे. उन्होंने अपने गनर को रोकने की जहमत तक नहीं की. गनर के बाद बीजेपी के एक नेता ने भी पंप कर्मचारी के साथ मारपीट की है. यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसके बाद अब यह वायरल हो रहा है.

मैनेजर ने कैमरे पर बाइट देने से मना किया

इस मामले में पेट्रोल पंप के मैनेजर ने कैमरे पर बाइट देने से मना करते हुए बताया कि जिस युवक के साथ मारपीट हुई थी वह सिंभावली का रहने वाला है और आज छुट्टी पर है. आज वह पंप पर नहीं आया है.

जबकि बीजेपी विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि "हम छावनी जा रहा थे, गाड़ी में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए 3000 रुपये दिए, जिसमें से पेट्रोल पंप कर्मचारी ने ₹2500 का तेल डाला और दीवान जी से बहस करते हुए उनकी वर्दी पकड़ ली और गालियां देने लगा. इससे नाराज होकर दीवान जी ने उसे पीट दिया. इसी बीच लोग बीच-बचाव कराने आए तो उसने मुझे भी गालियां दी. जब वह चुप नहीं हुआ तो उसके और कर्मचारी वहां पर आ गए और किसी तरह बीच बचाव बचाव किया. मेरी सुरक्षा के लिए गनर मेरे साथ रहता है, क्या वह गाली सुनेगा या मेरे साथ मारपीट करते देखेगा? इसलिए उसने उसके साथ हाथापाई की.

यह भी पढ़ें-

यूपी में अब कोरोना की होगी 70% RTPCR जांच, कोविड अस्पताल में तब्दील होंगे निजी हॉस्पिटल- योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget