एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: गुलदार से भिड़ गई महिला, जमकर हुआ संघर्ष, इस तरह बची जान

पौड़ी में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया. इस दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए जमकर संघर्ष किया और उसे भागने पर मजबूर कर दिया.

पौड़ी: पौड़ी जिले में चौबट्टाखाल क्षेत्र के ऐकेश्वर ब्लाक में 51 वर्षीय सावित्री देवी ने अपने साहस का परिचय हमलावर गुलदार से भिड़कर दिया. 51 वर्षीय सावित्री देवी उस वक्त गुलदार से भिड़ गईं, जब वे अपने खेतों पर काम कर रही थी, तभी घात लगाये गुलदार ने सावित्री देवी को निवाला बनाने के पूरे प्रयास किये, लेकिन इसौटी गांव की वीर साहसी महिला के संर्घष के आगे गुलदार की एक न चली और आखिरकार गुलदार को वीर महिला के आगे घुटने टेकने पड़े, और उल्टे पांव गुलदार दुम दबा के भगाना पड़ा. 

गुलदार से हुआ संघर्ष 

सावित्री देवी ने खुद गुलदार से सामना होने के घटना को विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि, उनका सामना जैसे ही गुलदार से हुआ तो गुलदार ने उन पर झपट्टा मारा उन्हें निवाला बनाने के लिये उनके ऊपर चढ़ गया, तभी उन्होंने गुलदार से बचने के पूरे प्रयास किये और घास काटने के लिये इस्तेमाल की जाने वाली दरांती से गुलदार पर उन्होंने हमला कर अपनी जान बचाई, लेकिन, गुलदार से भिड़ंत होने पर वे इस हमले से गंभीर रूप से ज़ख्मी भी हो गईं. सावित्री देवी के हाथ समेत कई जगह गुलदार के हमले से वे चोटिल हो गयी. जिनका उपचार नजदीकी अस्पतल में चल रहा है. 

पूरे क्षेत्र में गुलदार की दहशत 

वहीं, इस घटना के बाद गुलदार को मार गिराने की मांग ने एक बार फिर से जोर पकडा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि, सावित्री देवी गुलदार से बचने के लिये उस पर हमला न करती तो उनका इस भिड़ंत में बच पाना संभव नहीं था. वहीं, इससे पूर्व भी गुलदार की सक्रियता से पूरे क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं. ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में दुबक रहे हैं और उनका घर से बाहर निकलना तक दुश्वार हो गया है. 

सावित्रि देवी से पुरस्कार की मांग

वहीं, इस घटना पर कवींद्र इस्टवाल ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे किये हैं. उनका कहना है कि, पहाडवासियों का जीवन गुलदार की दहशत झेलने के लिये बना हुआ है. वहीं, कवींद्र इस्टवाल ने 51 वर्षीय सावित्री देवी को वीरता पुरस्कार व तीलू रौतेली पुरूस्कार दिये जाने की मांग सरकार से की है. जिनके संर्घष के कारण गुलदार दुम दबाके भाग गया. वहीं, डीएफओ गढवाल वन प्रभाग ने बताया कि, वे इस क्षेत्र में जल्द पिंजडा लगाने जा रहे हैं और वन विभाग टीम की गश्त भी यहां बढाने के निर्देश उन्होंने टीम को दे दिये हैं. डीएफओ ने बताया कि, जिले के 6 अलग अगल स्थानों में गुलदार की सक्रियता के कारण 6 स्थानों पर वे गुलदार को पकडने के लिये पिंजडा लगा चुके हैं और टीम को गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड में 15 सितंबर से सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चलेगा अभियान, सीएम ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget