एक्सप्लोरर

नोएडा में टॉयलेट फ्लश दबाते ही हुआ धमाका! 20 साल का युवक बुरी तरह झुलसा, चौंकाने वाली है वजह

Greater Noida Toilet Blast: आशु ने जैसे ही टॉयलेट का फ्लश दबाया, विस्फोट हुआ और टॉयलेट सीट के परखच्चे उड़ गए. आशु के चेहरे, हाथ, पैर और शरीर का लगभग 35% हिस्सा झुलस गया.

Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. एक घर के बाथरूम में अचानक हुए विस्फोट में 20 वर्षीय युवक आशु नागर बुरी तरह झुलस गया. यह हादसा तब हुआ जब आशु ने वेस्टर्न टॉयलेट का फ्लश दबाया, जिसके बाद तेज धमाके के साथ आग की लपटें निकलीं. शुरूआती जांच में सामने आया कि विस्फोट का कारण सीवर में जमी मीथेन गैस थी. इस घटना ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

घटना सेक्टर-36 के मकान नंबर सी-364 में सुनील प्रधान के घर में हुई. सुनील के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे आशु ने जैसे ही टॉयलेट का फ्लश दबाया, विस्फोट हुआ और टॉयलेट सीट के परखच्चे उड़ गए. आशु के चेहरे, हाथ, पैर और शरीर का लगभग 35% हिस्सा झुलस गया. उसे तुरंत कासना के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जिम्स) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है. सुनील प्रधान ने बताया कि उनके बेटे ने कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट इस्तेमाल नहीं किया था, जिससे यह साफ है कि विस्फोट मीथेन गैस के कारण हुआ.

मीथेन गैस और सीवर जाम की भूमिका

विशेषज्ञों के अनुसार, सीवर लाइन में लंबे समय तक सफाई न होने और वेंटिलेशन की कमी के कारण मीथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी ज्वलनशील गैसें जमा हो सकती हैं. सेक्टर के निवासियों का आरोप है कि पी-3 गोलचक्कर के पास पिछले डेढ़ साल से सीवर लाइन टूटी हुई है, जिसकी शिकायत प्राधिकरण को कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. एक्टिव सिटिजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि पहले सीवर सिस्टम में वेंट पाइप लगाए जाते थे, जो गैस को बाहर निकालते थे, लेकिन अब ऐसी व्यवस्था नहीं है. इससे गैस पाइपलाइन में जमा होकर टॉयलेट सीट तक पहुंच जाती है, जिससे विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है.

प्राधिकरण पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ गुस्सा है. उनका कहना है कि प्राधिकरण ने सीवर सिस्टम की नियमित सफाई और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया. सेक्टर डेल्टा-2 के आरडब्ल्यूए सचिव आलोक नागर ने कहा कि जाम सीवर लाइनों में मीथेन गैस बनना आम है, और अगर वेंटिलेशन की व्यवस्था न हो तो ऐसी घटनाएं हो सकती हैं. निवासियों ने मांग की है कि प्राधिकरण तुरंत सीवर लाइनों की जांच करे और गैस निकासी के लिए पाइपलाइनों को दुरुस्त करे.

प्राधिकरण का इनकार

हालांकि, प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एपी वर्मा ने दावा किया कि सीवर लाइन की जांच में कोई खराबी नहीं मिली और सिस्टम सुचारू रूप से काम कर रहा है. प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि यह पहली ऐसी घटना है और इसकी गहन जांच की जाएगी. प्राधिकरण ने आईआईटी विशेषज्ञों से भी जांच कराने का फैसला लिया है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget