एक्सप्लोरर

ग्रीन बेल्ट में अब नहीं चलेगी मनमानी, अवैध निर्माण पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर

Noida News: उद्यान विभाग की टीम ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रीन बेल्ट में दोबारा कोई निर्माण कार्य किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट की सुंदरता और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. शनिवार को जैतपुर-वैशपुर क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई. यह कार्रवाई प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रवि कुमार के निर्देश पर शुरू हुई, जिसे ओएसडी गुंजा सिंह के नेतृत्व में अमलीजामा पहनाया गया.

उद्यान विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई संरचनाओं को तुरंत तोड़ दिया. टीम ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रीन बेल्ट में दोबारा कोई निर्माण कार्य किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं, यदि किसी भी ग्रीन बेल्ट में नया अवैध निर्माण मिलता है, तो उसके लिए उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

शहर की हरियाली को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा

यह अभियान सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं रहेगा. प्राधिकरण ने पूरे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट्स का निरीक्षण करने और जहां-जहां अतिक्रमण की शिकायत मिले, वहां तुरंत हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं. ओएसडी गुंजा सिंह ने कहा कि शहर की हरियाली और पर्यावरण सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

स्थानीय निवासी समर्थन में

स्थानीय निवासियों ने भी प्राधिकरण के इस सख्त रुख की सराहना की है और अपेक्षा जताई है कि इस प्रकार की कार्रवाई नियमित रूप से होती रहे, ताकि सार्वजनिक स्थलों और हरित क्षेत्रों को अतिक्रमण से बचाया जा सके. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि ग्रीन बेल्ट में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम है, बल्कि शहर को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी जरूरी कदम है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget