एक्सप्लोरर

Greater Noida News: गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे साइबर सुरक्षा कोर्स, जल्द बनेगा आधुनिक एआई सेंटर

UP News: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) अब छात्रों और पेशेवरों को साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग देगा. विश्वविद्यालय ने एक आधुनिक साइबर सिक्योरिटी और फॉरेंसिक लैब तैयार की है.

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) अब छात्रों और पेशेवरों को साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग देगा. देश और विदेश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए विश्वविद्यालय ने एक आधुनिक साइबर सिक्योरिटी और फॉरेंसिक लैब तैयार की है. यहां न केवल छात्र बल्कि पुलिस, सेना और अन्य संस्थानों के लोग भी साइबर सुरक्षा से जुड़े कोर्स कर सकेंगे.

जीबीयू प्रशासन ने एक प्रतिष्ठित साइबर टेक कंपनी के सहयोग से यह अत्याधुनिक लैब स्थापित की है. इसमें भविष्य की तकनीक को ध्यान में रखते हुए छह माह से एक साल तक के डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जा रहे हैं. फिलहाल 29 अलग-अलग कोर्सेज की रूपरेखा तैयार की गई है. साइबर अपराध की बारीकियों को सीखने और उससे बचाव के उपायों को जानने के लिए अभी तक सात छात्रों ने नामांकन भी करा लिया है.

कोर्सेस में छात्रों को दी जाएंगी ये अहम जानकारी

विश्वविद्यालय का कहना है कि इन कोर्सेज में छात्रों को साइबर फॉरेंसिक, डेटा प्रोटेक्शन, नेटवर्क सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग और डिजिटल इन्वेस्टिगेशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाएंगी. इससे न केवल छात्रों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे बल्कि समाज को साइबर अपराध से सुरक्षित करने में भी योगदान होगा.

ड्रोन और एआई की पढ़ाई की भी तैयारी

जीबीयू ने भविष्य की मांगों को देखते हुए ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर फॉरेंसिक जैसे क्षेत्रों में भी कोर्स शुरू करने की दिशा में कदम उठाए हैं. अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान समय में साइबर अपराध के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, इसलिए इस तरह की शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर की स्थापना

विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ही एक आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेंटर भी स्थापित किया जाएगा. शासन से हरी झंडी मिलने के बाद माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एचसीएल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ समझौता किया गया है. एआई सेंटर के लिए परिसर में सात कमरे चुने गए हैं, जहां 120 कंप्यूटर लैब और 10 से 15 एप्पल वर्कस्टेशन स्थापित किए जाएंगे. शासन से फंड मिलते ही इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो जाएगा.

छात्रों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

जीबीयू के अधिकारियों का कहना है कि साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े ये कदम न केवल छात्रों के लिए बल्कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे. इससे देश को साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा ढांचा मिलेगा और युवा पीढ़ी भविष्य की तकनीकों में निपुण बन सकेगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget