एक्सप्लोरर

सावधान! दिल्ली-एनसीआर में जहरीला दूध,पनीर से लेकर मिठाई में भारी मिलावट, 139 नमूने फेल

Noida News: जनवरी से जुलाई 2025 के बीच जिला खाद्य विभाग ने जिलेभर के नामचीन रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से कुल 309 नमूने एकत्र किए. 139 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे

ग्रेटर नोएडा में बाजार में बिक रहे दूध से बने खाद्य उत्पाद मिठाई, खोया, पनीर, घी आदि गुणवत्ता की कसौटी पर बुरी तरह फेल हो रहे हैं. जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जो उपभोक्ताओं के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरे की घंटी बजा रहे हैं.

जनवरी से जुलाई 2025 के बीच जिला खाद्य विभाग ने जिलेभर के नामचीन रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से कुल 309 नमूने एकत्र किए. इन नमूनों की प्रयोगशाला जांच में पाया गया कि 303 नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिनमें से 139 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे. वहीं, 40 नमूने ऐसे मिले जो पूरी तरह से खाने योग्य नहीं थे. इन खराब नमूनों में दूध, घी, पनीर, खोया और बेकरी उत्पाद शामिल हैं.

दूध-पनीर के नमूने फेल

अधिकारियों के अनुसार, सबसे अधिक मिलावट दूध और उससे बने उत्पादों में पाई गई. जांच में पनीर, खोया, घी और दूध से बनी मिठाइयों के बड़े पैमाने पर नमूने फेल घोषित हुए हैं. बेकरी उत्पादों में भी मिलावट का स्तर इतना ज्यादा था कि कुछ नमूने स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह हानिकारक पाए गए.

पनीर के 67 में से 30 फेल

आंकड़ों पर नज़र डालें तो दूध के लिए गए 13 नमूनों में से 10 की रिपोर्ट आई, जिनमें से 5 मानकों पर खरे नहीं उतरे. खोया के 15 नमूनों में से 14 की रिपोर्ट में 6 नमूने मानकों से नीचे और 4 पूरी तरह फेल पाए गए. पनीर के 67 नमूनों में से 53 की रिपोर्ट में 30 नमूने मानक से कम और 10 खाने योग्य तक नहीं मिले. घी के 10 नमूनों में से आई 6 रिपोर्ट में 5 नमूने मानक से कम और 2 फेल पाए गए. वहीं, 15 मिठाई के नमूनों में से 13 की रिपोर्ट में 8 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे.

उपभाक्ताओं को चेतावनी

खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि उपभोक्ता त्योहारों या आम दिनों में खरीदारी करते समय सावधानी बरतें, खासकर खुली जगह या बिना ब्रांड वाले उत्पाद लेने से बचें. मिलावटी खाद्य पदार्थ न केवल स्वाद बिगाड़ते हैं, बल्कि गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget