एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: फिल्म सिटी के पास बनेगा डिज्नी-थीम इंटरटेनमेंट पार्क, ग्लोबल टूरिज्म पर है फोकस

UP: यमुना प्राधिकरण ने विश्वप्रसिद्ध कंपनी डिज्नी वर्ल्ड के साथ इस अत्याधुनिक इंटरटेनमेंट हब को बनाने के लिए समझौता किया है. यह पार्क यमुना सिटी के सेक्टर-21 में विकसित होगा.

Greater Noida News: नोएडा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में विकास की नई पटकथा लिखी जा रही है और इस कहानी का सबसे शानदार और रोमांचक अध्याय यमुना सिटी में रचा जा रहा है. आने वाले दिनों में यह धरातल पर जल्द उतरेगा. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) अब क्षेत्र को सिर्फ ज़ेवर एयरपोर्ट या रियल एस्टेट या इंडस्ट्रीज़ के लिए नहीं बल्कि वैश्विक स्तर के पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में भी विकसित करने में जुट गया है. यमुना सिटी के सेक्टर 21 में फिल्म सिटी के ठीक पास डिज्नी वर्ल्ड थीम पर आधारित इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट पार्क मिलने जा रहा है.

यमुना प्राधिकरण ने विश्वप्रसिद्ध कंपनी डिज्नी वर्ल्ड के साथ इस अत्याधुनिक इंटरटेनमेंट हब को बनाने के लिए समझौता किया है. यह पार्क यमुना सिटी के सेक्टर-21 में विकसित होगा. जो प्रस्तावित फिल्म सिटी से बग़ल में ही सटा हुआ है. यहां झूलों की वर्ल्ड क्लास राइड्स, एडवेंचर थीम्स, वॉटर स्लाइड्स और डिज़्नी जैसी थीम पर आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा.

यमुना प्राधिकरण के इलाक़े में बनने जाने वाली योजनाएं प्रस्तावित
फिल्म सिटी की नींव जल्द इसी महीने में ही रखी जा सकती है. जो यमुना सिटी को ग्लैमर, मीडिया और रोजगार का बड़ा केंद्र बनाएगी. डिज्नी थीम पार्क में रोमांचक झूलों, वॉटर पार्क और बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए इंटरनेशनल लेवल की राइड्स होंगी. थीम रोड कनेक्टिविटी फिल्म सिटी से थीम पार्क तक जाने वाली सड़क भी डिज्नी थीम पर तैयार की जाएगी. हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. यह पार्क भारत ही नहीं, विदेशों से भी पर्यटकों को आकर्षित करेगा.

भारत का नया टूरिज्म मैगनेट
यमुना सिटी का यह इंटरटेनमेंट हब यूरोप, अमेरिका और ब्राज़ील जैसे देशों में मौजूद ग्लोबल पार्क्स की तरह विकसित किया जा रहा है. प्राधिकरण की मंशा है कि पहले देश के लोग इन अत्याधुनिक झूलों का आनंद लें और फिर यह अंतरराष्ट्रीय सैलानियों के लिए भी खुला हो.

यमुना सिटी को इंटरनेशन टूरिज्म बनाने की तैयारी
यमुना प्राधिकरण में वर्तमान में प्रोजेक्ट की प्लानिंग और डिज़ाइन पर काम जारी है, और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. प्राधिकरण स्थानीय निवासियों और निवेशकों दोनों को साथ लेकर चल रहा है, जिससे यमुना सिटी न केवल एक रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्र, बल्कि भारत का अगला इंटरनेशनल टूरिज्म हॉटस्पॉट बन सके. इस थीम पर भी काम किया जा रहा है. यह कहने में कोई संकोच नहीं कि यमुना प्राधिकरण केवल इमारतें नहीं, बल्कि सपनों और संभावनाओं का शहर खड़ा कर रहा है,जहां झूले भी होंगे, रोजगार भी और वैश्विक पहचान भी होगी.

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि हम यमुना सिटी को केवल रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल ज़ोन तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि इसे देश-दुनिया के टूरिज्म मैप पर एक ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाना है. डिज्नी वर्ल्ड के साथ समझौता इसी दिशा में एक बड़ी पहल है.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज का शेड्यूल जारी, जानें कब-कहां अदा होगी नमाज

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget