एक्सप्लोरर

गोरखपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज का शेड्यूल जारी, जानें कब-कहां अदा होगी नमाज

UP: गोरखपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज सबसे पहले सुप्पन खां मस्जिद खूनीपुर में सुबह 5:30 बजे और सबसे अंत में सुन्नी जामा मस्जिद सौदागर मोहल्ला बसंतपुर में सुबह 10:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज होगी.

Gorakhpur News: अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा. कुर्बानी का सिलसिला 7, 8 व 9 जून तक चलेगा. कुर्बानी को लेकर मुसलमानों में खूब उत्साह है. सोशल मीडिया पर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरु हो गया है. मस्जिदों में तकबीरे तशरीक पढ़ी जाने लगी है.

गोरखपुर शहर की ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज शनिवार को अदा की जाएगी, जिसे देखते हुए ईदगाह व मस्जिद कमेटियों ने खास तैयारी की है. भीड़ को देखते हुए साफ-सफाई, चटाई‌ व दरी का इंतजाम किया गया है. ईद-उल-अजहा की नमाज सबसे पहले सुप्पन खां मस्जिद खूनीपुर में सुबह 5:30 बजे अदा की जाएगी. वहीं सबसे अंत में सुन्नी जामा मस्जिद सौदागर मोहल्ला बसंतपुर में सुबह 10:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज होगी. इसके अलावा शहर की सभी ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी.

बाजारों में हुई जमकर खरीददारी
ईद-उल-अजहा त्योहार को लेकर शुक्रवार को बाजारों में काफी रौनक रही. ईद-उल-अजहा की तैयारियों में जुटे लोगों ने बाजार से जमकर खरीदारी की. लोगों ने घरों की साज सज्जा के साथ ही त्योहार के मौके पर घर आने वाले मेहमानों को लजीज पकवानों और सेवईं खिलाने के लिए तमाम चीजों की खरीदारी की.

यहां होगी सामूहिक कुर्बानियां
ईद उल अजहा त्यौहार पर रहमतनगर, तुर्कमानपुर, अस्करगंज, बक्शीपुर, रसूलपुर, सिधारीपुर, दीवान बाजार, इलाहीबाग, जाफरा बाज़ार, निजामपुर, सिधारीपुर सहित तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर भैंस व पड़वा की सामूहिक कुर्बानी होगी.

कहां-किस समय अदा की जाएगी नमाज?
गोरखपुर में ईदगाह व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय जारी किया गया है जिसके अनुसार सुबह 5:30 बजे-मस्जिद सुप्पन खां खूनीपुर निकट कुरैशिया स्कूल,  सुबह 5:45 बजे- मक्का मस्जिद मेवातीपुर, मुसम्मात नसीबन बीबी (कादरिया) मस्जिद मुफ्तीपुर निकट कोतवाली,  सुबह 6:00 बजे- अन्सारी रोड की मक़बरे वाली मस्जिद, चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, कादरिया मस्जिद मिर्जापुर पचपेड़वा, मोती जामा मस्जिद अमरुतानी बाग रसूलपुर, गौसिया जामा मस्जिद लीची बाग जामिया नगर, नूरी जामा मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन, मस्जिदे कुबा मुहम्मद नगर कॉलोनी में नमाज अदा की जाएगी. 

इसके अलावा सुबह 6:15 बजे- अल मदीना सुन्नी जामा मस्जिद, लतीफ नगर,  सुबह 6:30 बजे- हमायूँपुर उत्तरी में मौलाना जुनेद साहब के बगल की मस्जिद, बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर, शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह रसूलपुर, बरकाती जामा मस्जिद नौरंगाबाद, मस्जिद पीर बाबा सेंदुली बेंदुली बड़गो, फिरदौस जामा मस्जिद गेहूंआ सागर, हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो, बेलाल जामा मस्जिद दरिया चक भट्टा रसूलपुर, अहले बैत जामा मस्जिद पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, नूरानी जामा मस्जिद कामरेड नगर रसूलपुर, फहीम जामा मस्जिद इस्लामिया नगर रसूलपुर, खपड़े वाली मस्जिद हुसैनाबाद, बेलाली मस्जिद खूनीपुर में नमाज अदा की जाएगी. 

वहीं सुबह 6:45 बजे- मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर, मकबरे वाली मस्जिद बनकटी चक, हुसैन जामा मस्जिद नथमलपुर जामिया नगर, नूर जामा मस्जिद चिलमापुर, सुबह 7:00 बजे- हमायूँपुर की दरोगा जी की मस्जिद, ईदगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल, फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग गोरखनाथ, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, हज्जिन बीबी की जामा मस्जिद धर्मशाला बाजार, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह, मस्जिद मियां साहब जुबली फार्म सैनिक विहार नंदानगर, जामा मस्जिद रसूलपुर, मस्जिद अनवारे मुस्तफा उत्तरी जटेपुर, मस्जिद फैजाने इश्के रसूल शहीद अब्दुल्लाह नगर, मस्जिद जामे नूर बहादुर शाह जफर कॉलोनी बहरामपुर, गुलशने मदीना मस्जिद जेल बाईपास रोड, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, दरोगा साहब मस्जिद सिद्दीकी कटरा अफगान हाता में नमाज अदा की जाएगी. 

सुबह 7ः15 में इन मस्जिदों में होगी नमाज
वहीं सुबह 7:15 बजे- मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक, सुबह 7:30 बजे- ईदगाह फतेहपुर डिहवा मेडिकल कॉलेज‌ के सामने, गौसिया निजामिया मस्जिद बिछिया, झरना टोला मस्जिद, ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर, ईदगाह इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाजार, जामा मस्जिद उर्दू बाजार, सुबह 8:00 बजे- औलिया जामा घोसीपुरवा, तामीरूल मसाजिद सूरजकुंड कॉलोनी, उंचवा मस्जिद और  सुबह 8:30 बजे- ईदगाह बेनीगंज,  सुबह 8:45 बजे-सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार, सुबह 10:00 बजे- शाही मस्जिद बसंतपुर सराय और सुबह 10:30 बजे- सुन्नी जामा मस्जिद सौदागार मोहल्ला बसंतपुर नमाज अदा की जाएगी.

ये भी पढे़ं: भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget