एक्सप्लोरर

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में बीबीए छात्र के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार एक की तलाश जारी

UP News: ग्रेटर नोएडा में बीबीए के छात्र की मामूली विवाद होने पर दोस्तो ने गला दबाकर हत्या कर दी. फिर मृतक के परिजनों से 6 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं.

Greater Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रहे छात्र को पार्टी करने के बहाने अमरोहा के जंगलों में लाकर उसके दोस्तो ने उसकी हत्त्या कर दी और 6 फिट गहरे गड्ढे में शव को दबा दिया. इसके बाद छात्र के परिवार से 6 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. नोएडा पुलिस आरोपी दोस्तो की निशानदेही पर छात्र का शव बरामद करते हुए पूरी घटना का खुलासा किया है.
 
मृतक यश मित्तल की जो ग्रेटर नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र था. यश 26 फरवरी की रात से ही अपने हॉस्टल से गायब था. यश के पिता दीपक मित्तल की अमरोहा के गजरौला में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है. उन्होने अपने बेटे के गायब होने की गुमशुदगी दादरी थाने में लिखवाई थी. इसी बीच उनके फोन पर यश के फोन से बेटे को छोड़ने की एवज में 6 करोड़ की फिरौती की मांग की की गई. इसकी तहरीर भी प्रदीप मित्तल द्वारा दादरी थाने में दी गई.  

दोस्त की गला दबाकर हत्या
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन कर जनपद गजरौला में ऑपरेशन चला कर सर्विलांस की मदद से यश के दोस्त रचित को पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर यश का शव तिगरिया अमरोहा के जंगल के खेत बरामद किया गया. डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पूछताछ के दौरान रचित ने बताया कि 26 फरवरी को यश मित्तल को फोन करके पार्टी करने के लिए यूनिवर्सिटी से बुलाया गया था. जहां दोस्तों से विवाद होने के बाद यश मित्तल की गला दबाकर हत्या कर दी गई.

हत्या के बाद शव को जमीन में गाड़ा
यश मित्तल अपने साथी रचित, शिवम, सुशांत, और शुभम चौधरी के साथ मिलकर तिगरिया अमरोहा के जंगल में बैठकर पार्टी की गई थी. पार्टी के दौरान यश मित्तल की किसी बात को लेकर उसके साथियों के साथ विवाद हो गया. और यश मित्तल के साथियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को 5 से 6 फीट गड्ढा खोदकर गाड़ दिया. इस मामले में गजरौला पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बेटे का शव मिलने के बाद से माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. 

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
डीसीपी ने बताया कि हत्या करने के बाद पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए आरोपी अपहरण संबंधित मैसेज मृतक के मोबाइल से भेज रहे थे. पुलिस जब इस वारदात में शामिल आरोपियों कि तलाश कर रही थी तो उसी दौरान उनके दादरी में होने की सूचना मिली. पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को दादरी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. अभी एक आरोपी शुभम चौधरी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Amethi News: अमेठी में फाइलेरिया के दवा खाने से 28 स्कूली बच्चे बीमार, सीएचसी में हुए भर्ती, सभी की हालत ठीक

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget