एक्सप्लोरर

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलेगी बड़ी सौगात, ACO ने एसटीपी व एमएसपीएस स्थल का किया निरीक्षण

UP News: यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निर्माणाधीन मास्टर सीवेज पंपिंग स्टेशन के निर्माण को लेकर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने निरीक्षण किया.

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकाोरी (एसीईओ) प्रेरणा सिंह ने गुरुवार को निर्माणाधीन मास्टर सीवेज पंपिंग स्टेशन (एमएसपीएस) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का स्थल निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने परियोजना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को गति दी जाए तथा तय समयसीमा से पहले ही पूरा किया जाए.

इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में किया जा रहा है. करीब 71 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा एसटीपी 15 माह की समयावधि में तैयार किया जाना है, जिसकी क्षमता 45 एमएलडी सीवेज शोधित करने की होगी. वहीं एमएसपीएस के निर्माण पर लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे 6 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसकी शोध क्षमता 80 एमएलडी होगी.

निरीक्षण के दौरान एसीईओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्पष्ट कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तीव्र जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए इन बुनियादी सुविधाओं को समय से पहले चालू करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की सख्त हिदायत दी और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को दीर्घकालिक समाधान मिल सके.

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलेगी बड़ी सौगात, ACO ने एसटीपी व एमएसपीएस स्थल का किया निरीक्षण

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने यह भी बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रेटर नोएडा के एक दर्जन गांवों और इतने ही सेक्टरों में सीवेज निस्तारण की सुविधा बेहतर होगी. उन्होंने कहा कि यह प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि क्षेत्र को स्वच्छ, टिकाऊ और स्मार्ट बनाया जाए, और यह प्रोजेक्ट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. शर्मा ने बताया कि परियोजनाओं के पूर्ण होते ही क्षेत्र के हजारों निवासियों को स्वच्छता संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- कानपुर में BJP विधायक की कार से विधानसभा पास चोरी, सर्विस के लिए दी थी गाड़ी, FIR दर्ज

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget