एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को तीसरा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Noida News: इस पांच दिवसीय ट्रेड शो में 2500 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे, और इसे लेकर आयोजकों का कहना है कि लगभग दो लाख लोग इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं. ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है.

ग्रेटर नोएडा का एक्सपो मार्ट आगामी 25 से 29 सितंबर तक तीसरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का मेज़बान बनने जा रहा है, और इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस बड़े कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं, जिसमें सड़कों की मरम्मत, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, हरियाली और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

इस पांच दिवसीय ट्रेड शो में 2500 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे, और इसे लेकर आयोजकों का कहना है कि लगभग दो लाख लोग इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई विदेशी राजनयिक और अन्य विशिष्ट अतिथि भी इस शो में शिरकत करेंगे. इस बार के ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है, जो इस कार्यक्रम को और भी खास बना देगा.

सड़कों का चौड़ीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को कोई भी कसर न छोड़ने की हिदायत दी है. विशेष रूप से एक्सपो मार्ट के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है. गलगोटिया अंडरपास से नासा पार्किंग तक की सड़क को चौड़ा कर दिया गया है, और नासा गोलचक्कर की सड़क को पहले ही चार लेन का बना दिया गया है. इस कार्यक्रम में आने वाले लगभग 8000 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था नासा पार्किंग में की गई है.

सीसीटीवी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से निगरानी

ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट और उसके आसपास के क्षेत्रों में 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों से निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक, पार्किंग स्थल और अन्य गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी. इसके अलावा, 15 डार्क स्पॉट्स को चिन्हित कर यहां पर अतिरिक्त लाइटें लगाई जा रही हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

सड़क मरम्मत और सफाई अभियान

बारिश के कारण सड़कों पर गड्ढे हो गए थे, जिन्हें रिपेयर किया जा रहा है. सेंट्रल वर्ज को पेंट कर उसे चमकाया जा रहा है और पूरे क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा, साफ-सफाई के कार्य को भी प्राथमिकता दी जा रही है ताकि आगंतुकों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके.

सभी इंतजाम होंगे तैयार, पब्लिक एड्रेस सिस्टम से होगी जानकारी

पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए आगंतुकों को ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग की जानकारी दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Embed widget