एक्सप्लोरर

कारोबारी रंजिश में ग्राम प्रधान की निर्मम हत्या, पहले मारा फिर सर धड़ से अलग किया

बरेली में जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। आपसी रंजिश में ग्राम प्रधान की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई है।

बरेली, एबीपी गंगा। बरेली में रविवार को एक ग्राम प्रधान की सर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई। जानकारी के मुताबिक दो दिनों से लापता ग्राम प्रधान की लाश दो टुकड़ो में मिली है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मुरारपुरा के जंगल दोपहर रम्पुरा माफी के ग्राम प्रधान साबिर खा का शव मिला है। मृतक प्रधान की पत्नी आयशा का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती। उनका कहना है कि अगर पुलिस वक्त रहते मामले को गंभीरता से लेती तो शायद उनकी पति की जान बच जाती। पत्नी आयशा के मुताबिक 14 जून की रात एक बजे उनके पति घर आये और फिर चले गए। उसके बाद उनका फोन लगाते रहे लेकिन नहीं उठा। सुबह उन्होंने भोजीपुरा पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।

पत्नी का कहना है की उनके पति का कारोबार को लेकर शहजाद और उसके साथियों से विवाद चल रहा था और यही नहीं इससे पहले भी अपने साथियों के साथ घर पर आकर हमला बोला था।

15 जून की दोपहर भोजीपुरा थाने में ग्राम प्रधान की पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई। गुमशुदगी के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला की फारुख नाम के व्यक्ति से उनकी आखिरी बार बात हुई है। जिसके बाद पुलिस ने फारुख को उठाया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह का कहना है कि आरोपी फारुख की निशानदेही पर ग्राम प्रधान का शव आज भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मुरारपुरा के जंगल में मिला। एसपी ने बताया की प्रधान के ट्रक चलते थे और उसी वजह से फारुख की उनकी किसी वजह से रंजिश थी। फिलहाल फारुख से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रधान का शव देखकर ऐसा लगता है कि पहले उसको बुरी तरह पीटा गया फिर उसका गला दबाकर मार दिया गया। और फिर जंगल में ले जाकर उसका सर धड़ से अलग कर दिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget