एक्सप्लोरर

स्कूल फीस को लेकर हाईकोर्ट में सरकार ने दी सफाई, कहा-कुछ क्लासेस से फीस लेने का आदेश दिया

उत्तराखंड हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने कहा कि हमने कुछ कक्षाओं को लेकर फीस लेने का आदेश जारी किया. सरकार ने इस पर स्थिति भी साफ की.

नैनीताल: उत्तराखंड हाई कोर्ट को राज्य सरकार ने कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों के फीस ना लेने के मामले में बताया कि सरकार ने कक्षा 6 से 8, 9वीं और 11वीं की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लेने का आदेश जारी कर दिया है.

इस आदेश से स्थिति हुई साफ

राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन के दौरान इन कक्षाओं के बच्चों से केवल ट्यूशन फीस लेने का आदेश दिया गया था. कोर्ट ने मामले को सुनने के बाद सभी याचिकाओं को निस्तारित कर दिया है. पिछली तिथि को याचिकाकर्ताओं ने न्यायालय में कहा था कि, 15 जनवरी को सरकार ने एक जीओ जारी कर 10वीं और 12वीं की कक्षा खोलने का आदेश दिया था, साथ में यह भी कहा था कि उनसे फीस ले सकते हैं, लेकिन 4 फरवरी को सरकार ने फिर एक जी.ओ.जारी कर 6 से 8 और 9वीं और 11वीं की कक्षाएं खोलने का आदेश दिया. इस जीओ में कहीं भी यह जिक्र नहीं था कि, इन कक्षाओं के छात्रों से फीस लें. न्यायालय ने इसपर पूर्व में सरकार से आजतक स्थिति स्पष्ट करने को कहा था. पूर्व के आदेश के क्रम में आज सरकार की ओर से स्थिति साफ करते हुए कहा गया कि निजी स्कूलों को फीस लेने की अनुमति सरकार ने दे दी है.

एसोसिएशन ने दी चुनौती

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश आर.एस.चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ में हुई. मामले के अनुसार, उधम सिंह नगर एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूलों द्वारा याचिका दायर कर कहा गया था कि राज्य सरकार ने 22 जून 2020 को एक आदेश जारी कर कहा था कि लॉक डाउन में प्राइवेट स्कूल किसी भी बच्चे का नाम स्कूल से नहीं काटेंगे और उनसे ट्यूशन फीस के अलावा कोई फीस नही लेंगे, जिसे प्राइवेट स्कूलों ने स्वीकार भी किया, लेकिन एक सितम्बर 2020 को सी.बी.एस.ई.बोर्ड ने सभी प्राइवेट स्कूलों को एक नोटिस जारी कर कहा था कि बोर्ड से संचालित सभी स्कूल 10 हजार रुपये स्पोर्ट फीस, 10 हजार रुपये टीचर ट्रेनिंग फीस और तीन सौ रुपये प्रत्येक बच्चे के रजिस्ट्रेशन पर बोर्ड को 4 नवम्बर से पहले देंगे. अगर 4 नवम्बर तक फीस भुगतान नहीं की जाती है तो दो हजार रुपये प्रत्येक बच्चे के हिसाब से पैनल्टी देनी होगी. जिसको एसोसिएशन द्वारा चुनोती दी गयी.

इसके अलावा एसोसिएशन का यह भी कहना है कि न तो वे किसी बच्चे का रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकते हैं और न ही उनसे ट्यूशन फीस के अलावा कोई फीस ले सकते हैं. ऊपर से सीबीएसई बोर्ड द्वारा यह दवाब डाला जा रहा है कि, इस पर रोक लगाई जाए, क्योंकि इस समय न तो टीचर्स की ट्रेनिंग हो रही है और न ही कोई स्पोर्ट्स हो रहे हैं. एसोसिएशन के मुताबिक, बोर्ड द्वारा संचालित स्कूल तो बोर्ड और राज्य के बीच मे फंस गए हैं, अगर वे बच्चों से ये फीस लेते है तो उनके स्कूलों का रजिस्ट्रेशन रद्द् होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें.

झाड़ फूंक के नाम पर तांत्रिक सिपाही ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget