एक्सप्लोरर

झाड़ फूंक के नाम पर तांत्रिक सिपाही ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के बस्ती में तंत्र मंत्र के नाम पर एक सिपाही ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां उसे इलाज के लिये तांत्रिक सिपाही के पास ले गई थी.

बस्ती: तंत्र मंत्र के नाम पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले कुछ लोग किसी की मजबूरी का फायदा उठाने से भी गुरेज नहीं करते और ऐसी ही एक कलंक कथा उस वक्त देखने को मिली जब एक किशोरी तांत्रिक के पास इलाज के लिये पहुंची, जिसका फायदा उठाते हुए तांत्रिक ने इलाज के नाम पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.

झाड़ फूंक के नाम पर दुष्कर्म

बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और भभूत देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है. किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी तबियत 22 मार्च की रात अचानक खराब हो गई थी. उसकी मां उसी रात उसे इलाज के लिए पड़ोस के गांव सेहरिया निवासी तांत्रिक सिपाही के घर ले गई. इलाज के नाम पर उसने नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. मौके का फायदा उठा उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह लहुलुहान हो गई.

नशीला पदार्थ देकर दो दिन तक किया दुष्कर्म

तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर कमरे में बंद कर नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दो दिन तक दुष्कर्म किया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पन्द्रह वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है. इस कारण 22 मार्च को उसकी मां सेहरिया गांव के रहने वाले तांत्रिक सिपाही के पास ले गई. तांत्रिक ने कहा कि दो दिन झाड़-फूंक के बाद ठीक हो जाएगी और एक कमरे में बंद कर दिया. लगातार दो दिन तक नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा.

तांत्रिक गिरफ्तार किया गया 

तीसरे दिन किशोरी खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली तो उसकी मां घबरा उठी. उसने इसकी सूचना बभनान पुलिस चौकी को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की हालत नाजुक देखते हुए उसे थाने ले गई. वहां से सीएचसी गौर पहुंचाया. सीओ हर्रैया शेष मणि उपाध्याय ने मौका मुआयना किया. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी तांत्रिक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें.

महिला अपराधों को लेकर योगी सरकार पर बरसीं मायावती, कहा- शर्मनाक हैं ऐसी घटनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget